Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कलाई के दो स्पिनर होने का फायदा है : विराट कोहली

 विराट कोहली
विराट कोहली
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 16 Sep 2017

Last updated on: Sep 16, 2017, 00:00 IST

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को अपनी टीम में दो कलाई स्पिनरों- युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को रखने के फैसले को सही बताते हुए कहा कि इससे टीम को मजबूती मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह दोनों गेंदबाज रविवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में मेहमान टीम के सामने अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

कुलदीप और चहल को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में चुना गया है। कोहली ने पहले मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "टीम में कलाई के दो स्पिन गेंदबाजों के होने का फायदा होता है, खासकर तब जब दोनों एक दूसरे से अलग हों और दोनों मध्य में विकेट ले सकें।"भारतीय कप्तान ने कहा, "लगातार विकेट लेते रहना बेहद जरूरी है। इन दोनों गेंदबाजों ने हमें लगातार विकेट दिलाए हैं। इस सीरीज में दोनों काफी आत्मविश्वास के साथ आ रहे हैं।"भारत हाल ही में श्रीलंका को 9-0 से हराकर इस सीरीज में आ रहा है। लेकिन स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम भारत के लिए आसान नहीं होगी। आस्ट्रेलियाई टीम से मिलने वाली चुनौती पर कोहली ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें हर सीरीज को अलग तरीके से देखने की जरूरत है। 

मैंने यह श्रीलंका में भी कहा था, आप किस टीम के खिलाफ खेल रहे हैं इससे ज्यादा आपकी तैयारी मायने रखती है।"उन्होंने कहा, "आप जिस टीम के साथ खेलते हैं उनके हिसाब से अपने प्रदर्शन को कम-ज्यादा नहीं कर सकते। यह खेल के प्रति ईमानदारी नहीं होती। यह ऐसी चीज है जो एक टीम के तौर पर हम करने में विश्वास नहीं रखते। हम उसी तरह से तैयारी करने में यकीन रखते हैं जिस तरह से हम खेलना चाहते हैं चाहे सामने कोई भी टीम हो।"भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले तीन मैचों में नहीं खेलेंगे। उनके स्थान पर लोकेश राहुल को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत के लिए भेजा जा सकता है। इस पर कोहली ने कहा, "राहुल बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने सभी फॉर्मेट में अपने आप को साबित किया है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका समर्थन करना चाहिए क्योंकि हमारा मानना है कि उनमें काफी प्रतिभा है। एक बार जब उन्हें उनकी जिम्मेदारी दे दी जाएगी तो वह हमारे लिए मैच जीतने पारी पारी खेलेंगे।"राहुल ने श्रीलंका में तीन मैचों में चार, 17, 7 रनों की पारियां खेलीं थीं। कोहली ने माना कि अपने तय स्थान से अलग क्रम पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, "इसमें समय लगता है। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह आसान होता है। अगर आप रहाणे को देखें वह वनडे में मध्य क्रम में भी खेलते हैं और टेस्ट में भी मध्यक्रम में खेलते हैं।"भारतीय कप्तान ने कहा, "वह वनडे में पारी की शुरुआत भी करते हैं। वह भी यह मानते हैं कि स्थान बदलना मुश्किल होता है। हम अब रहाणे को शीर्ष क्रम पर वापस ला रहे हैं ताकि उन्हें रणनीति का साफ पता हो।"

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD