Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ट्रॉफी थामे विराट कोहली, माथे पर अनुष्का शर्मा का किस; फैंस ने लुटाया प्यार

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, IPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Anushka Sharma, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 15:42 IST

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न अभी भी सोशल मीडिया पर जारी है। इस बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह विराट के माथे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान विराट अपने हाथों में आईपीएल ट्रॉफी थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही है।

अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में इमोजी के जरिए अपने इमोशन्स जाहिर किए। उन्होंने विनर, हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया। अभिनेत्री का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तस्वीर में विराट कोहली रेड कलर की आरसीबी जर्सी में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में चमचमाती ट्रॉफी दिखाई दे रही है, जबकि अनुष्का लाइट ब्लू कलर की शर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं।

बैकग्राउंड रेड रखा गया, जिससे तस्वीर की खूबसूरती और बढ़ गई है। इस पोस्ट को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार बरसा रहे हैं। फैंस के साथ-साथ सितारे भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। गायिका नीति मोहन, अभिनेत्री गौहर खान और आंचल मुंजाल समेत कई लोग कमेंट में जीत के जश्न का हिस्सा बन रहे हैं।

इस पोस्ट से पहले भी विराट और अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाथ पकड़कर डांस करते नजर आए। फैंस को यह वीडियो इतना पसंद आया कि कुछ ही मिनट में यह इंटरनेट पर छा गया।

वीडियो में विराट कोहली टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक के साथ भी डांस करते दिखाई दिए। इससे पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ट्रॉफी के साथ चैम्पियन वाली तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया।"

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , IPL 2026 Final , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Anushka Sharma , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD