Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी का ब्रिक्स देशों के बीच शांति व विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का आग्रह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शियामेन , 04 Sep 2017

Last updated on: Sep 04, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शांति और विकास के लिए ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए ब्रिक्स और अफ्रीकी देशों के बीच क्षमता निर्माण में सहयोग का स्वागत किया। मोदी ने ब्रिक्स देशों के तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "शांति और विकास के लिए सहयोग महत्वपूर्ण है। नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर ब्रिक्स देशों की मजबूत भागीदारी विकास और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ ही सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का समर्थन करने में सहायता कर सकती है।"उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में गर्मजोशी से स्वागत के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आभार जताया।प्रधानमंत्री ने स्मार्ट शहरों, शहरीकरण और आपदा प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, लैंगिक समानता सुनिश्चित करने और गरीबी उन्मूलन के मिशन पर हैं।उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देश (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) सौर ऊर्जा एजेंडे को मजबूत करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि यह किफायती, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा हमारे देशों के विकास के लिए बेहद जरूरी है। 

मोदी ने कहा, "अक्षय ऊर्जा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।"लोगों के बीच आदान-प्रदान में तेजी लाने की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि इस तरह के परस्पर मेल-मिलाप ने हमारे संबंधों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि अनिश्चितता की तरफ बढ़ रहे विश्व में ब्रिक्स ने सहयोग, स्थिरता और विकास का एक मजबूत ढांचा तैयार किया है।प्रधानमंत्री ने कौशल, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण और संचार के क्षेत्र में ब्रिक्स और अफ्रीकी देशों के बीच क्षमता निर्माण में सहयोग का स्वागत किया।सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को शियामेन पहुंचे मोदी ने कहा, "हमारे केंद्रीय बैंकों को अपनी क्षमताओं को और मजबूत करना चाहिए और कॉन्टिजेंट रिजर्व अरेंजमेंट (ब्रिक्स का एक तंत्र) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बीच सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए।"उन्होंने विकासशील देशों की संप्रभुता और कॉर्पोरेट संस्थाओं के वित्तपोषण की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी के गठन का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने उत्पादकता गुणक के रूप में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों पर जोर दिया।उन्होंने कहा, "आज हमारे प्रयासों ने कृषि, संस्कृति, पर्यावरण, ऊर्जा, खेल और आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के विभिन्न क्षेत्रों को स्पर्श किया है।"चीन ने ब्रिक्स सदस्यों के अलावा मिस्र, केन्या, ताजिकिस्तान, मैक्सिको और थाईलैंड को शिखर सम्मेलन के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। मोदी और शी मंगलवार को ब्रिक्स सम्मेलन के इतर विभिन्न मुद्दों पर बात करने के लिए मुलाकात करेंगे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD