Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बंदूकें, पत्थरबाजी छोड़ें कश्मीरी : महबूबा मुफ्ती

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 Aug 2017

Last updated on: Aug 15, 2017, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को घाटी में कश्मीरी युवाओं से बंदूकें और पत्थर छोड़ने का भावुक आग्रह किया और राज्य के लिए विशेष संवैधानिक दर्जे की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने स्वंतत्रता दिवस के मौके पर यहां बख्शी स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "कोई भी मुस्लिम देश उन बंदूकों को नहीं बनाता है, जिन्हें आज मुस्लिम एक-दूसरे को मारने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।"उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "हमारे बच्चों के हाथों में बंदूकें और पत्थर क्यों थमाए जा रहे हैं..जिनके हाथों में किताब और कलम होने चाहिए।"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब दो घंटे तक चला 70वां स्वंतत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। महबूबा ने कहा कि उदार संस्कृति, भाईचारा और ईमानदारी, जो कश्मीर की पहचान हुआ करते थे, अब घाटी के बजाय जम्मू और लद्दाख क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से हम तकलीफों से जूझ रहे हैं, जबकि दुनिया प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खूबसूरत वादियां, जंगल और पानी जैसे संसधानों के बावजूद कश्मीर पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता है, उसका खामियाजा हमेशा जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को भुगतना पड़ा है। उन्होंने राज्य को मिले विशेष दर्जे के सामने खड़ी चुनौतियों का भी जिक्र किया, क्योंकि इस दर्जे को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। महबूबा के मुताबिक, "सर्वोच्च न्यायालय पर मुझे पूरा भरोसा है, अतीत में जब भी राज्य के विशेष दर्जे को खत्म करने का प्रयास किया गया तो सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसे आवेदनों को खारिज कर दिया।"पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता ने संविधान के अनुच्छेद 35-ए को बचाने के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का आभार भी जताया। 

उन्होंने कहा कि फारूक ने उन्हें एक पिता की तहर सलाह और प्यार दिया। महबूबा ने कहा कि राज्य की विशेष दर्जे का बचाव करने के लिए मुख्यधारा की पार्टियों की राह में सत्ता की लड़ाई नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने झंडा फहराया और एक शानदार परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस, अद्धसैनिक बलों और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। पहली बार उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दल ने भी हिस्सा लिया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, मंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। गणमान्य लोगों की सुरक्षा के लिए क्लोज सर्किट कैमरे, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस उपकरण सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अलगाववादियों ने कश्मीर घाटी में विरोधस्वरूप मंगलावर को बंद आहूत किया है। 

 

Tags: Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD