Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

डॉ. महेश शर्मा ने ‘भारत छोड़ो’ और ‘आजाद हिन्दै फौज’-75वीं वर्षगांठ (1942-2017) का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Aug 2017

Last updated on: Aug 09, 2017, 00:00 IST

संस्‍कृति और पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने ‘भारत छोड़ो’ और ‘आजाद हिन्द फौज’ की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज राष्‍ट्रीय अभिलेखागार भारत, जनपथ, नई दिल्‍ली में ‘‘भारत छोड़ो’ और ‘आजाद हिन्द फौज’ -  75वीं वर्षगांठ (1942-2017)’’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. शर्मा ने कहा कि –‘भारत छोड़ो आंदोलन’ भारत के स्‍वाधीनता संग्राम का महत्‍वपूर्ण पड़ाव था, जिसने समूचे राष्‍ट्र को ब्रिटेन के शासन से मुक्ति पाने के लिए संकल्‍पबद्ध कर दिया। लाखों भारतीय गांधी जी के आह्वान और ‘करो या मरो’ के नारे को सुनकर उठ खड़े हुए। गांधी जी और स्‍वाधीनता संग्राम के प्रमुख नेताओं को 9 अगस्‍त, 1942 को गिरफ्तार कर लिया गया। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 30 जुलाई, 2017को अपने ‘मन की बात’ में कहा, हमारी युवा पी‍ढ़ी को इस बात की अवश्‍य जानकारी होनी चाहिए कि 9 अगस्‍त, 1942 को क्‍या हुआ था। यह प्रदर्शनी उसी दिशा में हमारा एक प्रयास भर है। यह प्रदर्शनी 01 सितम्‍बर, 2017 तक जारी रहेगी। यह प्रदर्शनी सार्वजनिक रिकॉर्ड, निजी पत्रों, फोटोग्राफ, समाचारपत्रों की रिपोर्टों और ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिबंधित किये गये साहित्‍य पर आधारित है, जो स्‍वाधीनता संग्राम के अंतिम चरण के दौरान सामने आया। इस प्रदर्शनी में कुछ मौलिक पत्रों को भी प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में बड़े पैमाने पर डिजिटल सामग्री है, जिस तक इंटरैक्टिव मोड के जरिये पहुंच बनाई जा सकती है। ‘भारत छोड़ो प्रस्‍ताव’ को पारित करने, ‘स्‍वाधीनता संग्राम से जुड़े नेताओं की गिरफ्तारी’, आईएनए और सुभाष चंद्र बोस की भूमिका को प्रदर्शित करने वाली फिल्‍म भी प्रदर्शित की गई है।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD