वित्त एवं योजना राज्यमंत्री अजय नंदा ने आज रियासी कस्बे का दौरा कर चालू विकास कार्यो का निरीक्षण किया।रियासी नगर पालिका, शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों की एक टीम तथा प्रमुख नागरिक मंत्री के साथ थे।मंत्री ने कस्बे की विभिन्न वार्डों का दौरा कर गलियों एवं नालियों के स्तर को बढ़ाने हेतु चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कस्बे के विकास हेतु 25 और नये कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। मंत्री ने नई बस्ती में समुदायिक हाल/स्नानघर का निरीक्षण भी किया यहां पर उन्होंने अधिकारियों को लोगों के लिए सभी अन्य सुविधाओं को बढ़ाने हेतु अन्य सम्बंधित कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने बस स्टैंड पर बनाये जा रहे स्नान घर के कार्य का निरीक्षण भी किया।सम्बंधित अधिकारियों को स्ट्रीट लाईटों की मुरम्मत तथा जरूरत वाले स्थान पर इन्हें लगाने के निर्देश भी दिये गये ताकि लोगों को रात के दौरान आने जाने में कोई असुविधा न हो। मंत्री ने नगरपालिका रियासी को कस्बे में नगर सुविधाओं की नियमित जांच के निर्देश भी दिये। उन्होंने कस्बे के सभी क्षेत्रों का कचरा इकटठा करने पर भी बल दिया। इसके उपरांत स्थानीय लोगों ने विभिन्न मुद्दों को मंत्री के समक्ष उठाया। मंत्री ने चरणबद्ध तरीके से उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।