Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मीर जुहूर अहमद ने एससीएआरडी बैंक की कार्य की समीक्षा की, मुख्य कार्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया

2016-17 के दौरान बैंक का व्यापार 130.64 करोड़ रु. तक पहुंचा, 547 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Jul 2017

Last updated on: Jul 26, 2017, 00:00 IST

वन, पर्यावरण, पशु एवं भेड़पालन, मछलीपालन तथा सहकारिता राज्यमंत्री मीर जुहूर अहमद ने आज जेएंडके स्टेट को-ऑप्रेटिव एग्रीकल्चर एवं रूरल डिवेल्पमैंट बैंक लिमिटेड श्रीनगर के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।प्रबंध निदेशक, एससीएआरडी मोहम्मद असलम भट्ट तथा बैंक के अन्य अधिकारी भी मंत्री के साथ दौरे में शामिल थे।बैंक के प्रबंधकों ने मंत्री को जमीन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मंत्री को बताया कि मुख्य कार्यालय के भवन के निर्माण हेतु 3.5 कनाल जमीन श्रीनगर विकास प्राद्यिकरण से तथा जम्मू में प्रांतीय कार्यालय के लिए 1.5 कनाल जमीन जम्मू विकास प्राद्यिकरण से ली गई है। उन्हें यह भी बताया गया कि श्रीनगर में एसडीए द्वारा प्रस्तावित जमीन बैंक को आवंटित की गई है तथा इस भवन के निर्माण की प्रक्रिया जारी है।इससे पूर्व मंत्री ने एससीएआरडी बैंक की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक की।बैठक में प्रबंध निदेशक ने मंत्री को बैंक की प्रगति के बारे में बताया गया। बैठक में बताया गया कि  31 मार्च 2012 तक बैंक का व्यापार 21.81 करोड़ रु. था तथा जो बढ़ कर 31 मार्च 2017 में 130.64 करोड़ रु. पहुंच गया है जो 547 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्षाता है।

मंत्री को यह भी बताया गया कि 31 मार्च 2012 तक कुल जमा राशि 12.07 करोड रु. थी जो 31 मार्च 2017 को 128.62 करोड रु. पहुंच गई, जो 966 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्षाती है।बैठक में ऋण पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसमें सुचित किया गया कि बैंक ने जनवरी वर्श 2009 से ऋण क्षेत्र में बेहतर उपलब्धी प्राप्त की है।बैठक में बताया गया कि बैंक के मुख्य तथा प्रांतीय कार्यालयों में कम्पयूटरिकरण शुरू किया गया है तथा कर्मचारियों को कम्पयूटर का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बैंक ने सभी वित्तीय संस्थानों के सभी ऋण चुका दिये हैं जिसमें नाबार्ड का ऋण भी शामिल है।बैठक में सम्बोधित करते हुए मंत्री ने पिछले 5 वर्षों से बैंक की अच्छे कार्य के लिए प्रबंधकों की सराहना की। उन्होंने प्रबंधकों पर कार्य को और बेहतर बनाने पर बल दिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निश्ठा एवं ईमानदारी के साथ काम करने के निर्देश दिये।इसके पश्चात मंत्री ने बैंक के विभिन्न अनुभागों का दौरा किया जिसमें स्थापना, प्रशासन, लेखा-जोखा, वित्त, योजना, वसूली तथा जमा अनुभाग शामिल थे। उन्होंने बैंक के स्टाफ से बातचीत की तथा उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। मीर जुहूर ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर विचार किया जाएगा। 

 

Tags: Mir Zahoor Ahmad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD