Wednesday, 22 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

हमारे लोकतंत्र की ताकत और भावना का ह्रास रोकना निर्वाचित प्रतिनिधियों का कर्तव्य : हामिद अंसारी

लोकमत संसदीय पुरस्कार वितरण 2017

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2017

भारत के उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने आज लोकमत संसदीय पुरस्कार 2017 का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की ताकत और भावना हमारी संसद की जीवन शक्ति है। इसका ह्रास रोकना जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कर्तव्य है।इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के पूर्व राज्यपाल श्री शिवराज पाटिल, पूर्व केन्द्रीय शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री एम वेंकैया नायडू, केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग और शिपिंग मंत्री श्री नितिन गडकरी अनेक संसद सदस्य तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।उप राष्ट्रपति ने कहा कि संसदीय प्रतिनिधियों का निजी व्यवहार और विश्वनीयता संसदीय लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रभावकारिता में जनता का भरोसा पैदा करती है। उन्होंने आगे कहा कि सांसद का लोकतंत्र में विश्वास होना चाहिए और उसे राष्ट्रीय हितों और स्थानीय कार्यों के बीच सेतु के रुप में कार्य करना चाहिए और उसके पास न्यूनतम शब्दों में प्रभावशाली संप्रेषण की योग्यता होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम मानते हैं कि आज सांसदों के पास ये गुण पर्याप्त मात्रा में हैं।

 

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD