Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

दुनिया में इतिहास बदलने की कोशिश कामयाब नहीं हुई : हामिद अंसारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2018

Last updated on: May 27, 2018, 00:00 IST

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने रविवार को मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नए आविष्कारक टाइम मशीन बनाने को काशिश में जुटे हैं ताकि वे वापस अतीत में जाकर इतिहास बदल सकें। अंसारी ने कहा, “हालांकि ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि दुनिया में इतिहास बदलने की कोशिश कहीं सफल नहीं हुई।”पूर्व उपराष्ट्रपति ए. गोपन्ना द्वारा संकलित किताब ‘जवाहरलाल नेहरू : एन इलस्ट्रेटेड बायोग्राफी’ के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “वर्षो पूर्व एच.जी. वेल्स ने एक किताब ‘द टाइम मशीन’ लिखी थी। इस किताब में यह परिकल्पना की गई थी कि एक ऐसी प्रौद्योगिकी होगी जिससे अतीत में जाया जा सकता है। किताब को काफी सफलता मिली।”उन्होंने आगे कहा, “लेकिन आज हमें एक अलग तरह के आविष्कार देखने को मिल रहे हैं जो लेखक नहीं हैं बल्कि आविष्कारक हैं और वे एक ऐसा टाइम मशीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे आप अतीत में जाकर इतिहास को दोबारा लिख सकते हैं।”कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। 

अंसारी ने कहा, “अब यह कोशिश सफल नहीं होने वाली है। इतिहास इतिहास है। आप उससे सबक ले सकते हैं। आप उससे प्रेरणा ले सकते हैं या आप उसे पढ़ सकते हैं, लेकिन इतिहास बदला नहीं जा सकता है। और जिस तरह की कोशिश की जा रही है, शायद वैसी कोशिश कहीं और नहीं हुई और वे सारी कोशिशें भी विफल रहीं।”देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि आधुनिक भारत का इतिहास का कुछ शख्सियतों से गहरा ताल्लुकात है और नेहरू उनमें से एक थे। देश के प्रथम प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नमन करते हुए उन्होंने कहा, “भारत उसी मार्ग पर जाता जिसका अनुसरण एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के स्वतंत्र हुए देशों ने किया मगर नेहरू की लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता के कारण व्यवस्था को संभालने के लिए जरूरी संस्थानों का निर्माण हुआ।”

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD