Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बहुलता और धर्मनिरपेक्षता हमारे लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम हैं : एम. हामिद अंसारी

एनएलएसआईयू, बैंगलूरु में 25वें दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में हामिद अंसारी ने कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैंगलूरु , 06 Aug 2017

Last updated on: Aug 06, 2017, 00:00 IST

भारत के उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा- है कि देश के लोकतंत्र के लिए वहुलतावाद औऱ धर्मनिरपेक्षता बेहद जरूरी गुण हैं | अंसारी आज बंगलूरू, कर्नाटक में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया, यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) के 25वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे | इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल श्री वजूभाई वाला, भारत के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री सिद्दारमैय्या, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा, कर्नाटक राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री श्री बसावाराज रायरेड्डी, राज्य के कानून और न्याय मंत्री श्री टी.बी. जयचंद्रा, भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीश डॉ. जस्टिस (सेवानिवृत) राजेंद्र बाबू, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री मनन कुमार मिश्रा, एनएलएसआईयू के कुलपति प्रोफेसर आर. वेंकट राव समेत कई और महानुभाव मौजूद थे |

अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा-देश के सबसे प्रतिष्ठित लॉ स्कूल से आमंत्रण मेरे लिए गर्व की बात है l खासकर तब जब मेरी तालीम कानून विषय में नहीं रही है| मैं इसके लिए संस्थान के निदेशक और फैकल्टी का धन्यवाद करता हूं.यहां  भारत के संविधान और इसकी प्रस्तावना में निहित मूल्यों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है. भारत का प्रत्येक नागरिक जिसकी आस्था इस संप्रभु, साम्यवादी और धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र पर है, उम्मीद करता है कि उसे न्याय, समानता और भाईचारे का माहौल मिले. देश का संविधान यह सुनिश्चित करता है कि हर नागरिक इस लोकतांत्रिक ढांचे में तमाम विविधताओं और वहुलताओं के साथ रहे. यही इस लोकतंत्र की मजबूती औऱ खूबसूरती है.

 आज हमारे सामने देश के आधारभूत स्वरूप, जो पूर्णत: धर्मनिरपेक्ष है, के मूल्यों पर एक बार फिर से जोर देने की जरूरत है| ये मूल्य हैं- समानता, धर्मनिरपेक्षता औऱ सहिष्णुता. इस विविध और बाहुलता के धनी देश में इन्हीं मूल्यों को आधार बनाकर एक दूसरे के प्रति स्वीकृति बनायी गई है और इन्हीं को नींव बनाकर ये लोकतंत्र अपनी स्थिरता को कायम रखेगा. नागरिक होने का मतलब कई कर्तव्यों का निर्वहन भी है| देश की तमाम विविधताओं और अनेकताओं से प्यार और लगाव भी उन कर्तव्यों में से एक है| यही राष्ट्रवाद का मतलब है और वैश्विक स्तर पर भी यही मतलब होना चाहिए| देश के संविधान, उसकी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों के प्रति हर नागरिक की प्रतिवद्धता जरूरी है| तभी संविधान की प्रस्तावना में निहित वो मूल्य असल में हर व्यक्ति के जीवन में जाति, धर्म, रंग औऱ समुदाय से ऊपर उठकर भारतीयता को मजबूत करेंगे|

 

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD