Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा के लिए मैं नफरत का एजेंडा हूं : आजम खान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ/रामपुर , 29 Jun 2017

Last updated on: Jun 29, 2017, 00:00 IST

भारतीय सेना पर अभद्र टिप्पणी और फिर सफाई देने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मो. आजम खान ने अब खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आइटम गर्ल बता डाला और कहा कि भाजपा के लिए वह नफरत का एजेंडा बन गए हैं। आजम ने साथ ही कहा कि मीडिया ने सेना पर दिए उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया है।

भाजपा को निशाने पर लेते हुए आजम ने गुरुवार को कहा, "भाजपा के पास न तो कुछ कहने को है और न ही कुछ करने को। मैं लगातार भाजपा के निशाने पर हूं। मेरी छोटी सी बात को तूल देकर तिल का ताड़ बना दिया जाता है। मुझे भाजपा ने अपनी आइटम गर्ल बना लिया है। भाजपा के लिए मैं नफरत का एजेंडा हूं। मेरे खिलाफ नफरत फैलाकर भाजपा को वोट मिलते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान मैं तो लगातार भाजपा के प्रचार अभियान में चर्चा का विषय रहता था।"

सेना पर दिए बयान पर उन्होंने कहा, "उन्होंने कभी भी सेना का मनोबल नहीं तोड़ा। हमने तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की हथियार बंद महिलाओं के कृत्य के बारे में बयान दिया था। मीडिया ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। सिर्फ मेरे एक बयान से सेना का मनोबल कैसे प्रभावित हो सकता है। सेना का मनोबल तो उस समय ही टूट गया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का दौरा किया था।"सपा नेता ने कहा, "मुझसे प्यार कीजिए, नफरत मत कीजिए। मैं बच्चों को पढ़ाता हूं, यूनिवर्सिटी चलाता हूं। मैंने मेडिकल कॉलेज बनाया है। छोटे घर में रहता हूं।"

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD