Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अपराध रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल : आजम खान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामपुर (उत्तर प्रदेश) , 28 Jun 2017

Last updated on: Jun 28, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बुधवार को कहा कि भले ही मुख्यमंत्री ने अपने 100 दिनों का ब्योरा देते हुए सरकार की तारीफ की है, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि 100 दिनों में उत्तर प्रदेश में लूट, दुष्कर्म और हत्या सहित अन्य आपराधिक मामले बढ़े हैं। तोपखाना रोड पर अपने कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में आजम ने कहा, "प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में लूट, डकैती, चोरी, दुष्कर्म, हत्या व अपहरण की वारदातें हो रही हैं, जिन्हें रोकने में भाजपा पूरी तरह से विफल साबित हुई है।" 

आजम ने कहा, "मौजूदा सरकार ने चुनाव के समय किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था पर अब किसानों के सामने शर्ते रखी जा रही हैं। किसान पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं, जिससे वर्तमान सरकार की वादा खिलाफी साबित हो जाती है।" गड्ढामुक्त सड़क अभियान पर आजम ने कहा कि सरकार ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने की बात कही थी। पर कुछ मुख्य सड़कों को छोड़ दें तो कोई भी सड़क गड्ढामुक्त नहीं हो सकी है। भारतीय सेना पर आजम खान द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी सेना का मनोबल नहीं तोड़ा।आजम ने कहा, "मैंने कभी सेना का मनोबल नहीं तोड़ा। हमने झारखंड मुक्ति मोर्चा की हथियार बंद महिलाओं के कृत्य के बारे में बयान दिया था। इसे बाद में भारतीय सेना को लेकर हमारे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया।"

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD