Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मीर जुहूर अहमद ने सहकारिता के माध्यम से व्यवसायिक  इकाईयों, मिल्क प्लांट को लाभदायक बनाने, पोल्ट्री की बहाली के लिए कहा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 30 May 2017

Last updated on: May 30, 2017, 00:00 IST

वन, पर्यावरण, पशु एवं भेड़पालन, सहकारिता एवं मछली पालन राज्य मंत्री मीर जुहूर अहमद ने आज सभी मौजूदा सहकारिता व्यवसायिक इकाईयों तथा मिल्क प्लांट को लाभदायक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जम्मू कश्मीर राज्य में सहकारिता के माध्यम से पोल्ट्री की बहाली पर भी बल दिया।मंत्री ने यह बात सहकारिता विभाग, जम्मू कश्मीर मिल्क प्लांट को-ओप्रेटिव लिमिटेड (जेकेएमपीसीएल) तथा पोल्ट्री इकाईयों के भागेदारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही, यहां पर उन्होंने सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली तथा सहकारिता के माध्यम से पोल्ट्री की बहाली के लिए उठाये गये कदमों की समीक्षा की। मीर जुहूर ने सम्बंधितों को ईमानदारी एवं समर्पणभाव से कार्य कर लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए भी कहा।सहकारिता सचिव बशीर अहमद भटट, जेकेएमपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक तिवारी तथा पोल्ट्री इकाईयों के भागेदारी बैठक में उपस्थित थे।जेकेएमपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मंत्री को जानाकारी दी कि जेकेएमपीसीएल 400 से अधिक विलेज डेयरी को-ओप्रेटिव सोसायटीज के माध्यम से इस संस्था से जुडे 13000 दुध उत्पादकों की सदस्यता के साथ जम्मू कश्मीर राज्य की सबसे बड़ी डेयरी है।जेकेएमपीसीएल के सफल कार्यो एवं इस संस्था की सम्पूर्ण प्रगति की सराहना करते हुए मंत्री ने उन्हें राज्य में डेयरी को बढ़ावा देने के लिए स्वंय सहायता समुहों के सदस्यों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिए कहा।मंत्री ने सहकारिता गतिविधियों के अधिक प्रचार पर भी बल दिया ताकि अधिक से अधिक लाभ हो सके। उन्होंने सहकारिता विभाग, जेकेएमपीसीएल तथा पोल्ट्री इकाईयों के भागेदारियों को कहा कि इस सम्बंध में सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार लोगों विषेशकर समाज के कमजोर वर्गो की स्थिति में सुधार लाने हेतु प्रतिबद्ध है। मीर जुहूर ने कहा कि विलेज डेयरी तथा पोल्ट्री को-ओप्रेटिव सोसायटी को मजबूत बनाने की आवश्यकता है जिससे लोगों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतु सहायता होगी।

 

Tags: Mir Zahoor Ahmad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD