Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कांग्रेस ने आप के 20 विधायकों से इस्तीफा मांगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2017

Last updated on: Jun 24, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों के इस्तीफे की मांग की है। आप के इन 20 विधायकों की लाभ के पद मामले में याचिका को निर्वाचन आयोग ने एक दिन पहले ही खारिज कर दिया है।कांग्रेस ने आप विधायकों को नए सिरे से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी है।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने यहां पत्रकारों से कहा, "कांग्रेस लाभ के पद का आरोप झेल रहे आप के 20 विधायकों के तत्काल इस्तीफे की मांग करती है। हम उन्हें फिर से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं।"कांग्रेस नेता ने कहा, "अगर आप के ये 20 विधायक नैतिकता में विश्वास रखते हैं, तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए, ताकि उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में अनिश्चितता का माहौल खत्म हो और मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।"माकन ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने आप के इन 20 विधायकों को 13 मार्च, 2015 से आठ सितंबर, 2016 के बीच हासिल सुविधाओं के लिए मुकदमा झेलने के लायक पाया है।इससे पहले शनिवार को ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी कहा कि इन विधायकों को विधानसभा का सदस्य बने रहने का कानूनी या नैतिक अधिकार नहीं है।निर्वाचन आयोग ने आप के इन 20 विधायकों की संसदीय सचिव के पद पर नियुक्ति के कारण अयोग्यता के मामले पर सुनवाई जारी रहेगी। दिल्ली उच्च न्यायालय सितंबर, 2016 में ही इन विधायकों की संसदीय सचिव के रूप में नियुक्ति रद्द कर दी थी।निर्वाचन आयोग ने अपने आदेश में शुक्रवार को कहा, "विधायक 13 मार्च, 2015 से लेकर आठ सितंबर, 2016 तक संसदीय सचिव के पद पर वास्तव में काबिज थे।"आप के 21 विधायकों ने निर्वाचन आयोग से अयोग्य ठहराए जाने के मामले वापस लेने की गुहार लगाई थी।इन विधायकों में शामिल जरनैल सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव में शामिल होने के लिए जनवरी में राजौरी गार्डन सीट से इस्तीफा दे दिया था।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए माकन ने कहा, "केजरीवाल ने इन विधायकों को गैर-कानूनी तरीके से संसदीय सचिव नियुक्त किया, ताकि उन्हें वीवीआईपी का दर्जा और कार, आलीशान कार्यालय और ढेरों सहायक कर्मचारियों जैसी सुविधाएं हासिल हो सकें।"

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD