Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जेवर हवाईअड्डे के पहले चरण को मंजूरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2017

Last updated on: Jun 24, 2017, 00:00 IST

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में एक ग्रीन फील्ड हवाईअड्डे के निर्माण को 'सैद्धांतिक मंजूरी' दे दी है। नया हवाईअड्डा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा होगा। जेवर में नए अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के निर्माण से नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुनियादी ढांचे से संबंधित दबाव कम होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जेवर हवाईअड्डे के पहले चरण को मंजूरी दे दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के जेवर में हवाईअड्डे के पहले चरण के लिए साइट की मंजूरी पांच साल में पूरी की जानी है।यहां राजीव गांधी भवन में प्रेस वार्ता में राजू ने कहा, "एनसीआर में विमान सेवाओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से हमने जेवर (ग्रेटर नोएडा) में एक ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।" राजीव गांधी भवन में ही नागरिक उड्डय मंत्रालय का मुख्यालय है।

उन्होंने कहा, "नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अगले 10-15 वर्षो में सालाना 3-5 करोड़ लोगों को सेवा प्रदान करेगा।"परियोजना का विवरण देते हुए नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण पर 10,000 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।राज्य सरकार यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के माध्यम से भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर सकती है और एक साल के भीतर एक तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता अध्ययन करेगी।उल्लेखनीय है कि अप्रैल महीने में सिन्हा ने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार को जेवर में एक ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा स्थापित करने के लिए एक ताजा प्रौद्योगिकी आकलन करने के लिए कहा गया है।सिन्हा ने कहा कि जेवर में प्रस्तावित स्थल का प्रौद्योगिकी आकलन पहले ही कर लिया गया था, लेकिन अवधि समाप्त हो जाने के कारण ताजा अध्ययन करने की जरूरत पड़ गई।

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD