Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

डा. महेश शर्मा ने आज मथुरा के गोवर्द्धन ब्लायक से 'भारत के सांस्कृतिक मानचित्रण अभियान का शुभारंभ किया

यह अभियान अगले तीन वर्षों में देश के सभी 6.40 लाख गांवों को कवर करेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मथुरा , 18 Jun 2017

Last updated on: Jun 18, 2017, 00:00 IST

केन्‍द्रीय संस्‍कृति और पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डा महेश शर्मा ने कल उत्‍तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोवर्द्धन ब्‍लाक में खंड स्‍तरीय विशाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ ही 'भारत के सांस्‍कृतिक मानचित्रण अभियान' का शुभारंभ किया। उत्‍तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीयुत श्रीकांत शर्मा, मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी और पद्म, संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों सहित जाने-माने प्रसिद्ध कलाकार और राज्‍य के पुरस्‍कार विजेता, इस अवसर पर मौजूद थे। यह अभियान 'एक भारत श्रेष्‍ठ भारत' कार्यक्रम के बैनर तले शुरू किया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने इसकी शुरूआत पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय की जन्‍म सदी वर्ष मनाने के हिस्‍से के रूप में की थी, जो मथुरा से सम्‍बद्ध थे।खंड स्‍तरीय इस कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में कलाकारों ने हिस्‍सा लिया। उन्‍होंने अपने को पंजीकृत करते हुए पंजीकरण प्रमाणपत्र/स्लिप/कोड भी प्राप्‍त किया। पंजीकृत कलाकारों को एक मंच प्रदान किया गया ताकि वे अपनी प्रस्‍तुती देते हुए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें। विभिन्न कलारूपों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए जाने माने कलाकारों को निर्णायकों के पैनल के रूप में आमंत्रित किया गया था। पंजीकरण की सुविधा सीधे पोर्टल culturalmappingofindia.nic.in पर करने की सुविधा प्रदान की गयी।  जो कलाकार किसी कारणवंश पोर्टल पर स्वयं का और अपनी कला का पंजीकरण नहीं कर पाए थे, उनकी खोज के लिए गोवर्धन ब्लॉक के सभी 47 गांवों में गणनाकारों की टीमें भेजी गयी थीं। कोई भी व्यक्ति जो कलाकार होने का दावा करता हो, वह प्रारंभिक स्तर पर अपना पंजीकरण कर सकता है। 

इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का मार्ग प्रशस्त करते हुए मिशन का उद्देश्य भारत के विस्तृत व्यापक सांस्कृतिक केन्वास को एक उद्देश्यपूर्ण सांस्कृतिक मानचित्र में रूपांतरित करना है।इसके जरिए एक ऐसी व्यवस्था कायम की जा रही है जिससे राष्ट्र के संपूर्ण कलाकार समुदाय की आक्षांए पूरी की जा सकें और साथ ही कलाकारों और कलारूपों के एक सांस्कृतिक कोष का निर्माण करते हुए देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा की जा सके।मथुरा जिले में कार्यक्रम के समापन के बाद श्री महेश शर्मा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय अन्य राज्यों में भी ऐसे ही खंड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। ताकि देश के सभी ब्लॉकों में प्रतिभा की खोज की प्रक्रिया शुरू की जा सके। वर्तमान दौर में कर्नाटक के शिमोगा जिले के शिमोगा ब्लॉक, हरियाणा में कुरूक्षेत्र जिले के थानेसर ब्लॉक, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के चोरी-चोरा ब्लॉक और झारखंड में सराईकेला- खारश्वान जिले के सराईकेला ब्लॉक को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों में इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश के कुल 6.40 लाख गांवों को कवर किया जाएगा।संस्कृति मंत्रालय में सचिव श्री एन.के.सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि मंत्रालय व्यापक सांस्कृतिक जागरूकता अभियान शुरू करने की कोशिश कर रहा है ताकि कोई कलाकार पीछे न रहे। उन्‍होंने कहा कि कलाकार/संगठन www.culturalmapping.nic.in पर ऑनलाइन भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD