Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हमारे खुले समाज में एक जिम्मेदार प्रेस की आवश्यकता है ताकि जवाबदेही निश्चित की जा सके : एम. हामिद अंसारी

नेशनल हेराल्ड के स्मारक संस्करण के विमोचन के दौरान अभिभाषण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैंगलुरू , 12 Jun 2017

Last updated on: Jun 12, 2017, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा है कि हमारे समाज में एक जिम्मेदार प्रेस के आवश्यकता है ताकि जवाबदेही निश्चित की जा सके। वे आज कर्नाटक के बैंगलुरू में नेशनल हेराल्ड के स्मारक संस्करण के विमोचन के दौरान अभिभाषण दे रहे थे। कर्नाटक के राज्यपाल श्री वाजुभाई रूदाभाई वाला, मुख्यमंत्री श्री के. सिद्दारमैया, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी श्री राहुल गांधी तथा अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत में पत्रकारिता का इतिहास हमारे स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है। उऩ्होंने आगे कहा कि प्रेस ने लोगों को शिक्षित, संतुष्ट तथा संगठित करने में अहम भूमिका निभाई है।उपराष्ट्रपति ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने एक स्वतंत्र, मुक्त तथा ईमानदार प्रेस का सपना संजोया था और उन्होंने स्वतंत्र भारत में प्रचार माध्यम से जुड़े लोगों के हितों पर बहुत निगरानी रखी। 

उन्होंने आगे कहा कि कार्यकारी पत्रकार अधिनियम जिसमें पत्रकारों को उच्च दर्जे की सुरक्षा देने, प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया था, मुख्यतः उन्हीं की देन थी।उपराष्ट्रपति ने कहा कि सत्य से परे (पोस्ट ट्रुथ) तथा वैकल्पिक तथ्यों के इस युग में जहां विज्ञापन जनित संपादकीय तथा प्रतिक्रिया-लेख संपादकीय लेखों से वरियता पाते हैं, हमें नेहरू के प्रजातंत्र में सुरक्षा गार्ड की भूमिका अदा करने वाली, तथा उसकी पत्रकारिता को शक्ति प्रदान करने वाले और लोकाचार सिद्धांतों पर नजर रखने वाले प्रेस के दृष्टिकोण को भलीभांति स्मरण करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी संवैधानिक संरचना में राज्य को प्रेस तथा समाज के सुचारू रूप से संचालन के लिए अपेक्षित हस्तक्षेप का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून में यह प्रावधान है कि इस प्रकार का हस्तक्षेप अधिकांश जनहित में हो।

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD