Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महबूबा मुफ्ती ने 600 आरईटी में नियमितकरण के आदेश वितरित किए

शिक्षक आदर्श हैं, छात्रों की नियति को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाएं महबूबा मुफ्ती

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Jun 2017

Last updated on: Jun 12, 2017, 00:00 IST

शिक्षकों को समाज के लिए आदर्श बताते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि अपने छात्रों की नियति को आकार देने में खासकर वर्तमान समय में, शिक्षकों की एक बड़ी भूमिका है।आज यहां छह सौ रेहबर-ए-तालीम शिक्षकों के बीच नियमितकरण के आदेश के वितरण के बाद शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षण व्यवसाय सभी धर्मों व समाज द्वारा उच्च सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी उनके माता-पिता की तुलना में कहीं अधिक शिक्षकों का अपने छात्रों के जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव है।मुख्यमंत्री ने कहा,‘वर्तमान समय में कामकाजी माता-पिता के पास अपने बच्चों के लिए कुछ समय हैं, ऐसे में शिक्षकों को भी माता-पिता की भूमिका निभाने की जरूरत होती है और उन्हें सभी अपेक्षित भावनात्मक सहारा प्रदान करना होता है, जिनकी उन्हें जरूरत होती है।’’वर्तमान समय के छात्रों के पास आनंद और मनोरंजन के लिए बहुत कम होने पर चिंता जताते हुए महबूबा मुफ्ती ने शिक्षकों से कहा कि परीक्षा, परीक्षण, कक्षाएं और ग्रेड के क्षेत्र से परे विभिन्न प्रकार की कला, खेल, शारीरिक गतिविधियों, पिकनिक इत्यादि जैसी बाहरी गतिविधियों के अवसर बनाने और छात्रों को ब्रह्मांड का स्वयं का पता लगाने में आगे बढ़ने दें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्राथमिक शिक्षा पाठ्यक्रम और के के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की द्विमासिक पत्रिका का नवीनतम अंक जारी किया। इससे पहले, उनके संबोधन में शिक्षा मंत्री सैयद अल्ताफ बुखारी ने शिक्षकों और छात्रों के कल्याण के लिए विभाग द्वारा उठाए गए कई कदमों की गणना की। उन्होंने कहा कि तीन महीने के रिकार्ड समय में, लगभग दो हजार शिक्षकों के पदोन्नति के मामलों और 200 निजी स्कूलों के मान्यता के मामलों का निपटान किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग षीघ्र ही कश्मीर घाटी में पूर्व नर्सरी स्कूलों का शुभारंभ करेंगे, जिसके लिए आवश्यक पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।सचिव स्कूल शिक्षा व पर्यटन फारूक अहमद शाह ने अपने संबोधन में माता-पिता को विद्यालयों में अकादमिक मामलों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्कूल प्रशासन को सहायता करने की अपील की। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री असिया नाकाश, विधायक नूर मुहम्मद शेख और खुर्शीद आलम, निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर डॉ जी एन यत्तू, शिक्षा विभाग के सभी विंगों के अधिकारी, कर्मचारी संघों वघाटी से निजी स्कूलों के प्रतिनिधि और शिक्षक समारोह में उपस्थित थे।

 

Tags: Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD