वित्त एवंयोजना राज्य मंत्री अजय नंदा ने आज कहा कि सरकार ने रियासी को स्वच्छ शहर के रूप में विकसित करने के लिए कई पहल की हैं और एकयोजना बनाई है। स्वच्छता और नागरिक सेवाओं के सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि हरित क्शेत्रों, सार्वजनिक सुविधा और गलियों, नालियों व शौचालय परिसरों के नवीनीकरण से शहर को नया रूप दिया गया है। शहर के मुख्य बाजार में यहां महिलाओं व पुरूशों के लिए एक समुदायिक शौचालय परिसर सहित सार्वजनिक उपयोगिताओं के निर्माण कार्य के करवाने के बाद अजय नंदा स्थानीय लोगों से संबोधित कर रहे थे। यह परियोजना 13 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर पूरी की जाएगी। मंत्री ने कहा कि शहर के क्शेत्र में पेयजल बढ़ाने और बिजली के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए विशेश ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता पर बल देते हुए, मंत्री ने नगर से कचरा और अन्य अपशिश्ट पदार्थों को दरवाजे पर से जमा करने के लिए पर्याप्त संख्या मंे कर्मचारी लगाने के लिए नगर पालिका की प्रशंसा की। कार्यकारी अभियंता जेकेपीसीसी पंकज साहनी, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका, संबंधित अधिकारियों, कार्यकारी सदस्य और प्रमुख व्यक्ति भी फाउंडेशन बिछाने समारोह में उपस्थित थे।