जनकार्य मंत्री नईम अख्तर ने आज कहा कि कश्मीर संभाग में दो बड़ी सड़क परियोजनाएं शीघ्र शुरू होगी और इससे न केवल सड़क सम्पर्क बढ़ेगा बल्कि सड़क एवं भवन विभाग की दक्षता एवं योग्यता भी बढे़गी।मंत्री ने यह बात परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक में कही।राजस्व, आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, वन एवं पर्यावरण, पशु एवं भेड़ पालन राज्य मंत्री मीर जहुर अहमद, शोपियां के विधायक मोहम्मद युसूफ भट्ट, वाची के विधायक एजाज अहमद मीर, पुलवामा के विधायक खलील बंड, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां तथा कुलगाम के उपायुक्त, आरएंडबी तथा पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता एवं अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।मंत्री ने कहा कि श्रीनगर से काजीगुंड की 1800 करोड़ रु की सड़क परियोजना, राजमार्ग 444 के रूप में भी जानी जाती है तथा 4200 करोड़ रु की कारगिल-जंस्कार सड़क से जिलों से जुड़े लाखों लोगों को लाभ होगा।
मंत्री ने कहा कि केन्द्र ने आरंढडबी विभाग पर इन बड़ी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए बल दिया है तथा इससे हमारे तकनीकी कौशल में बड़े पैमाने पर बढा़तरी होगी तथा विभाग देश में प्रमुख सड़क निर्माणकर्ताओं के रूप में सामने आयेगा।मंत्री ने सम्बंधित जिलों के उपायुक्तों को शीघ्र ही भूमि प्राप्ति प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कहा। पुलवामा के उपायुक्त को भूमि प्राप्ति के लिए सभी जरूरी कार्यो को पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया गया है।मंत्रियों ने पीएमजीएसवाई तथा अन्य योजनाओं के तहत अन्य सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। मंत्री ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण के लिए सरकार की ओर से 300 करोड़ रु से अधिक राषि दी जायेगी तथा अधिकारियों को इसके प्रयोग के लिए कार्य मे तेजी लाने की आवश्यकता हैं।मंत्री ने कहा कि विभिन्न सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से एक वर्श मे ही राज्य के सड़क सम्पर्क में बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर राज्य के विकास हेतु यह समय अनिवार्य है तथा सरकार राज्य के सम्पूर्ण विकास को सुनिश्चित करेंगी।