Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पाकिस्तान मुस्लिम जगत की एकता के लिए प्रतिबद्ध : नवाज शरीफ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियाद , 22 May 2017

Last updated on: May 22, 2017, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश मुस्लिम जगत की एकता और विभिन्न धर्मो के बीच सद्भाव और वार्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉन ऑनलाइन की रपट के मुताबिक, शरीफ का यह बयान रविवार को सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरब और इस्लामी देशों के अन्य नेताओं से बातचीत के दौरान आया, जो पहली अरब-इस्लामिक-अमेरिकी शिखर बैठक के लिए रियाद में जमा हुए थे।विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उल्लेखनीय बलिदान दिए हैं।

शरीफ ने कहा कि पैगम्बर के इस देश के लिए पूरे मुस्लिम जगत के मन में सम्मान को देखते हुए सऊदी अरब में पहले अरब-इस्लामिक-अमेरिकी शिखर बैठक का आयोजन किया जाना बिल्कुल उपयुक्त है।शरीफ ने कहा, "बढ़ता आतंकवाद और चरमपंथ आज पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। दुर्भाग्य से पाकिस्तान को यह संघर्ष सबसे ज्यादा झेलना पड़ा है, जिसका उस पर काफी असर पड़ा है।"उन्होंने कहा, "हमने साहस और दृढ़ विश्वास के साथ आतंकवाद का सामना किया है। इसकी हमें भारी मानवीय और आर्थिक कीमत चुकानी पड़ी है, जिससे हमारा दृढ़ विश्वास और मजबूत हुआ है।"

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD