पाकिस्तान में ड्रामा: 5 शादियां कर चुके हैं नए PM शहबाज शरीफ, अब कौन बनेगी फर्स्ट लेडी?

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

पाकिस्तान में ड्रामा: 5 शादियां कर चुके हैं नए PM शहबाज शरीफ, अब कौन बनेगी फर्स्ट लेडी?

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों की पत्नियों को फर्स्ट लेडी कह कर संबोधित किया जाता है

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दिल्ली , 18 Apr 2022

Last updated on: Apr 18, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान में इन दिनों खूब ड्रामा चल रहा है। सत्ता परिवर्तन हो गया और शहबाज शरीफ नए प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। शहबाज शरीफ के सत्ता में आते ही सभी के मन में एक सवाल उठने लगा है कि अब पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी कौन होगी। सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए ये बता दें कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों की पत्नियों को फर्स्ट लेडी कह कर संबोधित किया जाता है। अब दिक्कत ये हो गई है कि पाकिस्तान के नए PM शहबाज शरीफ ने एक-दो नहीं बल्कि 5 शादियां की हैं, जिनमें से दो अभी भी बरकरार हैं, ऐसे में फर्ट लेडी किसे कहा जाए इस बता का संशय बरकरार है।


इससे पहले जब शहबाज शरीफ सिर्फ नेशनल असेंबली के सदस्य थे तब भी उन्होंने अपने घर के पते के रूप में मॉडल टाउन लाहौर का पता लिखवाया था। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक जब उनके पते पर संपर्क कर फर्स्ट लेडी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो साफ कहा गया कि उन्हें इस बारे में नहीं पता, इसके लिए PM हाउस में बात करें। वहीं, जब PM हाउस की ओर से पूछा गया तो प्रोटोकॉल और PMO के दोनों कार्यालयों ने एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल दी और साफ कह दिया कि उन्हें नहीं पता कि फर्स्ट लेडी कौन हैं।


फर्स्ट लेडी होती हैं खास

दुनिया के हर देश में फर्स्ट लेडी बहुत खास होती हैं। फर्स्ट लेडी के लिए एक अलग टीम होती है जो उनके कार्यक्रमों और सुरक्षा से जुड़ी चीजों को संभालती है। खबर ये भी है कि शहबाज शरीफ तो पीएम हाउस में रह रहे हैं, लेकिन अभी तक फर्स्ट लेडी वहां नहीं रहने आई हैं। शहबाज की कोई भी पत्नी सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखती हैं। शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण के दौरान भी उनकी कोई भी पत्नी वहां मौजूद नहीं थी।


5 शादियां कर चुके हैं जनाब, पहली पत्नी थी फर्स्ट कजिन

शहबाज शरीफ अब तक कुछ 5 शादियां की हैं। शहबाज शरीफ की पहली पत्नी का नाम नुसरत शहबाज हैं, जिनके बेटे हमजा शहबाज और दो बेटियां हैं। वह शहबाज की फर्स्ट कजिन भी हैं। उनकी दूसरी पत्नी आलिया हैं, जिनकी एक बेटी हैं। आलिया से शहबाज शरीफ तलाक ले चुके हैं। उनकी तीसरी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता तहमीना दुर्रानी हैं। 19 साल पहले शहबाज और तहमीना की शादी हुई थी। शाहबाज शरीफ ने तहमिना दुर्रानी से भी चोरी-छिपे शादी की थी। बाद में जब इसकी चर्चा हुई तो उन्होंने कुबूल किया कि उन्होंने तहमिना दुर्रानी से शादी कर ली है।


शाहबाज शरीफ अभी दो पत्नियों नुसरत और तेहमीना दुर्रानी के साथ रहते हैं। शाहबाज तीन पत्नियों आलिया हनी, निलोफर खोसा और कुलसुम हई को तलाक दे चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पत्‍नी आलिया हनी को घर पहुंचने में देरी न हो इसके लिए उन्‍होंने पंजाब में एक फ्लाईओवर बनवा दिया। इसे 'हनी ब्रिज' के नाम से जाना जाता है।


नवाज को पसंद नहीं तहमीना दुर्रानी-

शाहबाज शरीफ की PM बनने से पहले सबसे बड़ी पहचान ये थी कि वह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। शाहबाज शरीफ ने  जब तहमीना से शादी की थी तब उनके घर वाले और भाई नवाज शरीफ बहुत नाराज हुए थे। तहमीना की नवाज शरीफ से बिल्कुल नहीं पटती थी। नवाज शरीफ को भी तहमीना से परहेज रहा है। 


खुद को फर्स्ट लेडी बता चुकी हैं तहमीना-

शहबाज शरीफ के PM बनने के बाद तहमीना दुर्रानी ने एक इंटरव्यू कहा था, मैं दस मरले के मकान में रहती हूं। क्योंकि इसमें मिडिल क्लास के लोग रहते हैं। मैं पाकिस्तान के लोगों को कहना चाहती हूं कि आपका प्रधानमंत्री एक मिडिल क्लास है। आपकी फर्स्ट लेडी भी मिडिल क्लास है। इन्हीं शब्दों के साथ तहमीना ने खुद को फर्स्ट लेडी कह दिया था।


 

Tags: prime minister , pakistan , shehbaz-sharif , tehmina durrani , nusrat , nawaz sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD