Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पूर्व पाक PM की बेटी मरियम नवाज ने मजहब और अल्‍लाह पर कह दी ऐसी बात..पूरे भारत में हो रही तारीफ

Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री Nawaz Sharif की बेटी Maryam Nawaz ने Imran Khan पर किया जुबानी वार, बोली- उनकी पार्टी राजनीति के लिए धर्म का प्रयोग करती है

Maryam Nawaz, Maryam Nawaz Sharif, Maryam Nawaz Sharif Twitter, Imran Khan, Maryam Nawaz Sharif News, Maryam Nawaz Sharif News In Hindi, Nawaz Sharif, Nawaz Sharif Daughter
Listen to this article

5 Dariya News

पाकिस्तान , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Nawaz Sharif की बेटी Maryam Nawaz इन  दिनों खूब चर्चा में है। लेकिन उनकी चर्चा पाकिस्तान से ज्यादा आज भारत में हो रही है। आपको बता दें कि पाक के पंजाब प्रांत में कुछ दिनों में चुनाव होने हैं इसलिए सभी पार्टी के नेता अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। मरियम ने भी एक रैली को संबोधित किया और इमरान खान को जमकर फटकार लगाई।

Maryam Nawaz ने कहा कि Imran Khan की पार्टी राजनीति के लिए धर्म का प्रयोग करती है। मजहब आपके और अल्‍लाह के बीच का मामला है। आप कितनी बार नमाज पढ़ते हो, ये आपके और अल्‍लाह के बीच का मामला है। मजहब को दिखावे के लिए इस्‍तेमाल करना, मजहब को सियासत के लिए इस्‍तेमाल करना का जुर्म है। ऐसा जुर्म आजतक किसी ने नहीं किया।

मरियम का ये वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब भारत में कई जगह पर धर्म को लेकर अलग-अलग तरह की बहस जारी है, हिंसा हो रही है। धर्म के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है। ऐसे में भारत में ट्विटर यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। वो मरियम की खूब तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मरियम की एक एक बात को सुना जाना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मरियम नवाज हमेशा से इमरान खान पर आक्रामक रही हैं। मरियम पूर्व पीएम Nawaz Sharif की बेटी हैं जो इन दिनों लंदन में हैं। मरियम के चाचा और नवाज के छोटे भाई शहबाज शरीफ इस वक्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए मरियम वेखौफ होकर इमरान खान पर जुबानी वार कर रही हैं।

यह पहली बार नहीं हुआ है कि मरियम ने इमरान खान पर हमला बोला है, पिछले दिनों मरियम ने इमरान पर आरोप लगाया कि उन्‍होंने देश को बहुत बुरी स्थिति में धकेल दिया है। इमरान खान ने उन शर्तों को माना जो देश के हित में नहीं थीं। नवाज और शहबाज कड़ी मेहनत करके देश को मुश्किल हालातों से निकालेंगे। आपको ये भी बता दें कि पाकिस्‍तान में इन दिनों राजनीतिक घमासान जारी है। 

पिछले दिनों इमरान की तीसरी पत्‍नी बुशरा बीबी का एक ऑडियो लीक हुआ है। इसके बाद वो फिर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ इमरान ने धमकी दी है कि उनके पास एक वीडियो है जिसमें सेना की तरफ से सत्‍ता पलटने की साजिश का खुलासा है। अगर कुछ गलत हुआ तो वह इस वीडियो को लीक कर देंगे। अब देखना ये है कि इस अजीब से ड्रामे के बाद चुनाव में किसे जीत मिल पाती है।

 

Tags: Maryam Nawaz , Maryam Nawaz Sharif , Maryam Nawaz Sharif Twitter , Imran Khan , Maryam Nawaz Sharif News , Maryam Nawaz Sharif News In Hindi , Nawaz Sharif , Nawaz Sharif Daughter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD