Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए कार्य कर रही है- अजय नंदा

रियासी में दो मंजिला टायलेट कम्पलैक्स का नींव पत्थर रखा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 15 May 2017

Last updated on: May 15, 2017, 00:00 IST

वित्त एवं योजना राज्य मंत्री अजय नंदा ने आज कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं को लागू करने का कार्य तेजी से चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता में भरोसा पैदा कर उनके मुद्दों को हल करने हेतु कार्य कर रही है।मंत्री ने यह बात आज रियासी बस स्टैंड़ में दो मंजिला टायलेट कम्पलैक्स का नींव पत्थर रखने के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।रियासी के जिला विकासायुक्त रविन्द्र कुमार, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी रतनलाल तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।प्रमुख रियासी कस्बे में स्वच्छत्ता के मुद्दे पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हम ने इस सम्बंध में विभिन्न कदम उठाये हैं जिनमें से शौचालयों का निर्माण पहले किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त मंत्री ने जिले को पालिथीन मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू किये गये पालिथीन मुक्त कार्य की सराहना की।

इसके अतिरिक्त यह जानकारी भी दी गई कि टायलेट कम्पलैेक्स का निर्माण कार्य एवं उसका आगे का रखरखाव स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘पर्यावरण स्वच्छत्ता नाम के गैर सरकारी संगठन द्वारा किया जायेगा‘।मंत्री ने कहा कि टायलेट कम्पलैक्स का निर्माण लोगों की एक लम्बित मांग थी जिसके लिए उन्होंने लोगों से सम्बंधित विभाग से आवश्यक जानकारी भी ली तथा कहा कि शीघ्र ही रियासी के पशु चिकित्सा अस्पताल के पीछे इस तरह के कुछ और ढांचे भी बनाये जा रहे हैं।इसके उपरांत मंत्री ने विभाग को सम्बंधित एजैंसी के साथ सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश भी दिये ताकि शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके।

 

Tags: Ajay Nanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD