Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

जीवन का हर सपना हुआ सच : अनिल कुंबले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 14 May 2017

Last updated on: May 14, 2017, 00:00 IST

छतीसगढ़ की राजधानी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले ने रविवार को कहा कि उनके जीवन का हर सपना अब तक सच हुआ है। उन्होंने जो चाहा, हासिल हुआ है। कुंबले ने रविवार दोपहर को सार्थक टीएमटी के शुभारंभ अवसर पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा, "हमें प्रोमिस प्रोजेक्ट पर काम करना होगा। समय पर सामान की डिलीवरी ही अच्छे संस्थान की निशानी है।" वह सार्थक टीमएमटी के ब्रांड एंबेसडर हैं।उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "राजधानी रायपुर में लगी बड़ी तादाद में अपनी होर्डिस देखकर खुश हूं। छत्तीसगढ़ से मेरा बहुत लगाव हुआ है। यहां का वाइल्ड लाइफ टूरिज्म बहुत ही आकर्षक है। यहां मैं कवर्धा का भ्रमण कर चुका हूं, आगे भी सभी क्षेत्रों को भ्रमण करना चाहूंगा।"एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट में सुनहरा अवसर है। यहां प्रतिभा की कमी नहीं है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से भी भारत के लिए यहां के खिलाड़ी खेलेंगे, अच्छा लगेगा।" 

उन्होंने आगामी चैंपियन ट्रॉफी में गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना को स्थान नहीं मिलने के सवाल के जवाब में कहा कि परफॉर्मेस के हिसाब से चयन होता है। पहले सीरीज में जो खेले हैं, उनका चयन किया गया है। मदर्स डे का जिक्र किए जाने पर कुंबले भावुक हो गए। पिछले साल ही उनकी माता का देहवसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके लिए हर दिन मदर्स डे होता है।कुंबले ने कहा, "सबके परिजन चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में बेहतर मोकाम हासिल करे, फिर अपना कैरियर गढ़े। मेरे भी परिजन यही चाहते थे। मैंने इंजीनीयरिंग की, लेकिन मैंने क्रिकेट को अपना कैरियर चुना।" सार्थक ग्रुप के चेयरमैन विजय गर्ग ने सार्थक परिवार के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, "ग्रुप के सभी कर्मचारियों का अथक परिश्रम का फल है कि आज सार्थक ग्रुप आसमान की बुलंदियों को छू रहा है।"छत्तीसगढ़ में सार्थक टीएमटी का शुरुआत कंपनी के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुंबले ने रविवार को की। वर्ष 2011 में स्थापित सार्थक ग्रुप आज आयरन व स्टील के निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी नाम है।

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD