Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

साई सुदर्शन ने अपनी पारी परफेक्ट अंदाज में खेली: अनिल कुंबले

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Anil Kumble, Sai Sudharsan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Apr 2023

Last updated on: Apr 05, 2023, 00:00 IST

पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने साई सुदर्शन की पारी की सराहना की है जिसकी बदौलत गुजरात टाइटंस ने मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। कुंबले ने कहा कि तमिलनाडु के बल्लेबाज ने अपनी पारी को परफेक्ट अंदाज में खेला। 

दिल्ली ने गुजरात को 163 रन का लक्ष्य दिया और गुजरात ने सुदर्शन की 48 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों से सजी नाबाद 62 रन की शानदार पारी की बदौलत 11 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 21 वर्षीय सुदर्शन ने डेविड मिलर के साथ 56 रन जोड़े। मिलर ने 16 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाये। 

जियोसिनेमा के विशेषज्ञ कुंबले ने कहा, "वह एक संगठित खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। तेज गेंदबाजी और स्विंग के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी। वह पहले मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आये थे और तुरंत प्रभाव छोड़ा।"कुंबले ने कहा, "आज गुजरात के तीन विकेट गिर चुके थे। 

शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा और उनके कप्तान हार्दिक पांड्या जल्दी आउट हो चुके थे। ऐसे समय तमिलनाडु के दोनों बल्लेबाजों विजय शंकर और सुदर्शन ने एक साझेदारी बनायी। साई सुदर्शन ने अपनी पारी का परफेक्ट अंदाज में निर्माण किया।"इस बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल भी सुदर्शन की पारी से प्रभावित नजर आये।

उन्होंने कहा, "सुदर्शन 21 साल के हैं। वह पिछले दो साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह तकनीकी रूप से काफी मजबूत खिलाड़ी हैं। वह गेंद को मारने का प्रयास नहीं करते।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Anil Kumble , Sai Sudharsan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD