Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

आईपीएल 2023: हैदराबाद को अपनी बल्लेबाजी को सुधारना होगा: अनिल कुंबले

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Anil Kumble, Srh Vs Lsg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 08 Apr 2023

Last updated on: Apr 08, 2023, 00:00 IST

लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स 20 ओवर में 121/8 रन ही बना पाए। सुपर जायंट्स के स्पिनरों ने हैदराबाद पर ब्रेक लगाते हुए उसके आठ में से छह विकेट झटके। 

क्रुणाल पांड्या ने तीन और अमित मिश्रा ने दो विकेट निकाले। कप्तान केएल राहुल ने सर्वाधिक 35 रन बनाये जबकि क्रुणाल पांड्या ने 34 रन का योगदान दिया। क्रुणाल को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा कि सनराइजर्स की बल्लेबाजी ने उन्हें नीचा दिखाया और वह आदिल रशीद के इस्तेमाल से भी प्रभावित नजर नहीं आये। 

कुंबले ने जियो सिनेमा से कहा, "यह अच्छी शुरूआत नहीं है। मैंने उन्हें अपने टॉप 4 में रखा है। वह एक अच्छी टीम है और उसके पास एक अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप है। लेकिन वे चल नहीं पाए हैं। दोनों मैचों में उनकी बल्लेबाजी ने उन्हें नीचा दिखाया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर भी वे ज्यादा रन नहीं बना पाए थे।"

उन्होंने कहा,"राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए वे रशीद को जोस बटलर के खिलाफ जल्दी नहीं ला पाए जबकि वह अपनी पारी की शुरूआत में लेग स्पिनर को खेलना पसंद नहीं करते हैं। यहां भी रशीद को पहले छह ओवर तक रोके रखा गया था। जब आपके पास बोर्ड पर केवल 121 रन हैं तो मुख्य स्पिनर का इस्तेमाल कीजिये। उन्हें कुछ चीजों पर मेहनत करने की जरूरत है लेकिन सबसे पहले उन्हें अपनी बल्लेबाजी की समस्या को सुलझाना होगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Anil Kumble , Srh Vs Lsg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD