Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : विराट कोहली और अनिल कुंबले का रिश्ता हुआ सामान्य, गले मिले दोनों दिग्गज

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Sunrisers Hyderabad, SRH, Bengaluru, Anil Kumble
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बेंगलुरु , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 29, 2026, 15:24 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों के आपसी रिश्तों के बीच जमी बर्फ पिघलती हुई दिखी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले और विराट कोहली के गले मिलने के दृश्य ने फैंस का ध्यान खींचा।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस से पहले विराट कोहली और अनिल कुंबले के गले मिलने की घटना ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा। दरअसल, अनिल कुंबले 2016 में भारतीय टीम के हेड कोच बने थे। उस समय विराट कोहली कप्तान थे। दोनों के बीच समीकरण ठीक नहीं रहे थे। मतभेदों की वजह से कुंबले को समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

माना जा रहा था कि कोहली, कुंबले के काम करने के तरीकों से पूरी तरह सहमत नहीं थे, और टीम के अंदर भी कुंबले के खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैये को लेकर चर्चाएं होती रहती थीं। इस्तीफे के बाद भी कुंबले-कोहली के रिश्ते सामान्य नहीं रहे हैं। हालांकि, शनिवार को हुई उनकी ताजा मुलाक़ात से यह संकेत मिला कि अब दोनों ही उन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुके हैं।

मैदान पर दोनों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और उनके बीच थोड़ी देर तक दोस्ताना बातचीत भी हुई। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन से भी मुलाकात की। कोहली और स्टेन के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्टेन एक पुरानी इंडिया जर्सी लेकर आए, जिसके पीछे कोहली का नाम लिखा था।

उन्होंने कोहली से ऑटोग्राफ देने की गुजारिश की। कोहली इस भाव से खुश और भावुक हो गए। उन्होंने जर्सी पर साइन करने से पहले एक प्यारी सी मुस्कान दी। आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था और आईपीएल 2026 में अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरी है। 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Sunrisers Hyderabad , SRH , Bengaluru , Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD