Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केन्द्र ने आधुनिक उत्तरप्रदेश के निर्माण तथा ओद्यौगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य के साथ हाथ मिलाए

राज्य में ओद्यौगिक समूह के लिए तैयार किया जाएगा कुशल कार्यबल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2017

Last updated on: May 13, 2017, 00:00 IST

केन्द्र द्वारा उत्तरप्रदेश राज्य सरकार को दिए गए विकास के वादे का पूरा करने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री राजीव प्रताप रूडी ने आज यूपी के ओद्यौगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना के साथ मुलाकात की।दोनों मंत्रियों ने उत्तरप्रदेश में युवाओं के कौशल विकास की सम्भावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया कैसे कौशल गतिविधियों को बढ़ावा देकर राज्य में औद्यौगिक योजनाओं में तेज़ी लाई जा सकती है। श्री महाना ने बताया कि राज्य ने क्षेत्र में तीन आद्यौगिक समूहों को सूचीबद्ध किया है, ये ओद्यौगिक समूह नोएडा, आगरा और कानपुर में हैं; जो उत्तरप्रदेश में ओद्यौगिकीकरण में तेज़ी ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पास तैयार कार्यबल होना बहुत ज़रूरी है, जिनके पास अत्याधुनिक कौशल और तकनीकी ज्ञान हो ताकि हमारी नवगठित सरकार के मिशन को अंजाम दिया जा सके।श्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा, ‘‘हमने स्किल इण्डिया के तहत ऐसे कई पाठ्यक्रम पेश किए हैं जो उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुसार राष्ट्रीय कौशल गुणवत्ता ढांचे (नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के अनुसार संरेखित हैं। हम माननीय प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना के मद्देनज़र नए उत्तरप्रदेश के निर्माण में सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। हमारी यह पहल बेहतर नौकरियों की तलाश में यूपी से युवाओं के अप्रवास की समस्या को भी हल करेगी, साथ ही राज्य में ओद्यौगिक विकास को प्रोत्साहित करेगी।’’ ‘‘श्री आदित्यनाथ योगी जी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास में तेज़ी आई है, इसके लिए हम उत्तरप्रदेश सरकार को बधाई देना चाहेंगे। हमें विश्वास है कि केन्द्र एवं राज्य आपसी सहयोग से यूपी को विकास की दिशा में अग्रसर करेंगे और नए भारत के निर्माण में योगदान देंगे जिसका सपना श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देखा है।’’ उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा। 

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ;डैक्म्द्ध  अपनी शाखा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के माध्यम से राज्य में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए यूपी के निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम करता रहा है। अल्पकालिक कौशल विकास पाठ्यक्रमों के तहत, अब तक राज्य में 3.65 लाख विद्यार्थियों को कौशल प्रदान किया जा चुका है, जिसमें से 50 फीसदी को नौकरी भी मिल गई है। बैठक में यूपी स्किल डेवलपमेन्ट मिशन टीम ;न्च्ैक्डद्ध  के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया जिन्हें केन्द्र के साथ मिलकर केन्द्रीय योजनाओं के अनुसार काम करने के लिए कहा गया, ताकि परियोजना के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा सके। श्री रूडी ने कहा कि राज्य में हुए विकास के आधार पर हम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जॉब रोल्स बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य को क्षेत्र विशिष्ट कौशल परियोजनाओं तथा आवश्यकता आधारित परियोजनाओं की पहचान करनी होगी। उदाहरण के लिए अगर एक प्रमुख मोबाइल कम्पनी राज्य में अपनी मैन्युफैक्चरिंग युनिट स्थापित करना चाहती है तो हमारे पास उसके लिए तैयार कुशल कार्यबल होना चाहिए।’’एमएसडीई राज्य के युवाओं को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित करेगा ताकि सरकार द्वारा संचालित पहलों की करीब से निगरानी की जा सके। राज्य एक केन्द्रीय पोर्टल का इस्तेमाल भी कर सकेगा जिसमें कौशल प्रणाली के अनुरूप सभी ज़रूरी आंकड़ों और कार्यबल का विवरण होगा। एमएसडीई रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग ;त्च्स्द्ध प्रोग्राम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए न्च्ैक्ड के साथ काम करेगा जो एक व्यक्ति के पूर्व अनुभव का मूल्यांकन करती है और उनकी विशेषज्ञता के अनुसार उन्हें सरकारी एवं ओद्यौगिक प्रमाणपत्र देती है। 

  

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD