Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

कौशल विकास के क्षेत्र में छह दशक तक युवाओं से धोखा हुआ : राजीव प्रताप रुडी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 11 May 2017

Last updated on: May 11, 2017, 00:00 IST

केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रुडी ने कौशल विकास को लेकर अपनाई गई नीतियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस का नाम लिए बगैर हमला बोला और कहा कि इस दिशा में छह दशक से युवाओं के साथ धोखा होता रहा, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग मंत्रालय बनाकर कौशल और श्रम को सम्मानजनक स्थान दिलवाया है। कौशल प्रशिक्षण के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने और उन्हें कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए रोजगार की पढ़ाई - 'चलें आई़ टी़ आई़ अभियान' का गुरुवार को यहां शुभारंभ करते हुए रुडी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'स्किल्ड इंडिया' की कल्पना को मध्यप्रदेश में पूरी क्षमता और दक्षता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है।" 

उन्होंने आगे कहा, "भारत हमेशा से कौशल सम्पन्न देश रहा है। कौशल सम्पन्न लोगों ने ही आम जिंदगी को आरामदायक और सरल बनाया है। भारत को कौशल सम्पन्न जनशक्ति बनने की जरूरत है। इस दिशा में पिछले छह दशक में ध्यान नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री ने अलग मंत्रालय बनाकर कौशल और श्रम को सम्मानजनक स्थान दिलवाया है। उन्होंने कहा, "शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी चलना चाहिए। कौशल विकास की दिशा में मध्यप्रदेश ने सबसे पहले काम शुरू किया है और इस दिशा में अन्य राज्यों से काफी आगे बढ़ गया है।"उन्होंने बताया कि भारतीय सेना से अनुबंध कर सेना के सेवानिवृत कौशल सम्पन्न जवानों को भी प्रशिक्षण देने के काम में संलग्न किया जाएगा।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा, "पिछले छह दशकों में देश के युवाओं के साथ धोखा होता रहा। उनके कौशल विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। मध्यप्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में सबसे अच्छा काम चल रहा है।" उन्होंने राज्य सरकार के इस फैसले की भी सराहना की, जिसके अनुसार आठवीं और दसवीं पास आई़टी़आई के बच्चों को दसवीं और बारहवीं के समकक्ष माना जाएगा। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर, सांसद आलोक संजर भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy , Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD