Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

लोग व किसान विरोधी विभिन्न मुद्दों को उठाने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों का वफद पंजाब राज्यपाल को मिला

राज भवन में निजी स्कूलों की मनमानी, किसान आत्म हत्याएं, चिट्ट-फंड घोटाले और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों पर की चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 11 May 2017

Last updated on: May 11, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के विधायकों के वफद ने आज विधान सभा में विरोधी पक्ष के नेता एडवोकेट एच.एस फूलका के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल वी.पी सिंह बदनौर के साथ पंजाब राज भवन में मुलाकात की और लोगों से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की।वफद ने पंजाब में प्राईवेट स्कूलों द्वारा सरकार और हाई कोर्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बच्चों से भारी फीसें वसूलने, किसानों के लोन माफ करके उनको राहत देने, पर्ल, कराउन आदि कंपनियों द्वारा लोगों के साथ की गई ठगी और पंजाब में कानून और न्याय की बिगड़ती हालत जैसे मुद्दे उठाए। पत्रकारों को संबोधन करते फूलका ने कहा कि सूबे भर में प्राईवेट स्कूल दाखिला, फिर दाखिला, किताबें और वर्दियों के नाम पर विद्यार्थियों से भारी फीसें वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कूल माननीय हाई कोर्ट और पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित माप दंडों को नजर-अंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में किताबें और वर्दियां मुफ्त दी जाती हैं और प्राईवेट स्कूलों का यह कदम सीधे तौर पर राइट टू एजुकेशन एक्ट की उलंघना कर रहा है।राज्य में मर रहे किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए फूलका ने कहा कि पंजाब भर में किसान इस समय मंदी आर्थिक के दौर से गुजर रहे हैं। जिस कारण रोजाना अनेकों किसान आत्म हत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव मनौरथ पत्र में सरकार बनने के बाद किसानों के कर्जे माफ करने की बात कही थी परंतु अभी तक इस सम्बन्धित कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि यह समय की मुख्य मांग है कि किसानों के कर्जे माफ करके उनको राहत प्रदान की जाए। 

राज्य में चिट्ट फंड कंपनियों द्वारा लोगों से पैसे ठग कर भागने का मुद्दा उठाते फूलका ने कहा कि पर्ल, कराउून और अन्य अनेकों कंपनियों ने जाली कंपनियां बना कर उनके नामों पर बेनामी जायदादें खरदी हैं, अब सरकार की यह ड्युटी बनती है कि ऐसी जायदादों को बेच कर पीडि़तों को उन का पैसा वापिस दिलाया जाए। सरकार यह निश्चित करे कि भविष्य में ऐसी कोई लूट न हो सके जिससे लोगों की मेहनत से बनाया पैसा बेकार न हो सके। उन्होंने कहा कि ज्ञान सागर इंस्टीच्यूट के मालिक पर्ल कंपनी को विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खेलने के लिए जिम्मेदार ठहराना जाना चाहिए। सरकार तुरंत इन विद्यार्थियों के भविष्य के बारे में सोचते हुए कोई हल निकाले।राज्य में कानून और न्याय व्यवस्था की बिगड़ती हालत संबंधी बोलते फूलका ने कहा कि पंजाब में कानून की व्यवस्था बद से बदतर हो रही है। उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुख्य कारण राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के नेताओं द्वारा नाजायज धंधे और गुंडा टैकस को हथिया कर कानून विरोधी कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार दौरान जो नाजायज धंधे अकाली दल के नेता कर रहे थे सरकार बदली के बाद वही काम कांग्रेसी नेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन नाजायज गतिविधियों को रोकने की जगह कांग्रेसी नेताओं को साथ दे रही है। 

 

Tags: VP Singh Badnore , H.S. Phoolka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD