Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बिहार का 'असली मुख्यमंत्री' जेल में है : राजीव प्रताप रूड़ी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोपालगंज (बिहार) , 09 May 2017

Last updated on: May 09, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने यहां मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार का 'असली मुख्यमंत्री' जेल में है और उसी के इशारे पर प्रदेश में सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद शहाबुद्दीन और लालू प्रसाद के ऑडियो टेप के सार्वजनिक हो जाने के बाद यह बात साफ है कि बिहार सरकार की कमान लालू प्रसाद और कुख्यात अपराधियों के हाथ में है और उनके इशारे पर ही सरकार चल रही है। रूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब लाचार एवं असहाय हो गए हैं, यही कारण है कि बिहार में कानून-व्यवस्था की दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है। उन्होंने कहा, "यहां शासन-प्रशासन जेल के अंदर से संचालित हो रहा है। आज बिहार की जनता त्रस्त एवं भयाक्रांत है। 

बिहार में हत्या, लूट, रंगदारी व भ्रष्टाचार चरम पर है।" आईएएनएस ने जब दिल्ली विधानसभा में आप के एक विधायक द्वारा 'ईवीएम हैकिंग' दिखाए जाने पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा कि आप अब दिल्ली नगर निगम चुनाव में हार के बाद बहाने ढूंढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आप की राजनीतिक विश्वसनीयता अब खत्म हो गई है। इन सब के माध्यम से आप अब अंतिम लड़ाई लड़ रही है, क्योंकि जनता ने इस पार्टी को नकार दिया है।उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहली बार उतरी और उसे 48 सीटें मिलीं। लगातार 10 साल से दिल्ली के तीनों निगमों पर काबिज रही भाजपा को तीसरी बार भी जीत मिली। खुद भाजपा नेताओं का कहना है कि काम न करने और भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद जनता ने मोदी के नाम पर वोट दिया। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का भी असर पड़ा। 

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD