Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने झारखंड ने ऑरेकल से किया एमओयू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 May 2017

Last updated on: May 08, 2017, 00:00 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने यहां सोमवार को 'ओरेकल ओपनवल्र्ड 2017' सम्मेलन के अवसर पर राज्य में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए ऑरेकल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री ने अॉरेकल कॉपोर्रेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सफ्रा ए काट्ज के साथ झारखंड सरकार और ऑरेकल के बीच साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पारदर्शी और जिम्मेदार शासन प्रदान करने के लिए आईटी के उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया और कहा, "हम राज्य में आईटी अवसंरचना को बढ़ा रहे हैं और हमने इस दिशा में कार्यक्रम शुरू किए हैं। हमने हाल ही में राज्य डाटा सेंटर शुरू किया है जो प्रभावी और जिम्मेदार प्रशासन प्रदान करने में बहुत प्रभावी और सहायक है।"

उन्होंने कहा, "हम आईटी के उपयोग को बढ़ाने के माध्यम से सरकार और उसके नागरिकों के बीच अंतर को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमने इस वर्ष के अंत तक सभी सरकारी विभाग को कागज रहित बनाने का लक्ष्य रखा है। हम अब मोबाइल गवर्नेंस की तरफ बढ़ रहे हैं, इसके माध्यम से हम अपने नागरिकों को समय पर विभिन्न सूचनाएं और सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य बना रहे हैं। झारखंड सरकार ने महिला उद्यमियों को 1,00,000 मोबाइल फोन वितरित किए हैं।"ऑरेकल की सीईओ सफ्रा ए काट्ज ने कहा, "भारत में तेजी परिवर्तन हो रहा है और यह प्रौद्योगिकी को अपना रही है। क्लाउड प्रौद्योगिकी उद्योग के भीतर व्यापक नवाचार पैदा कर रहा है। इससे भारत जैसे उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में बदलाव और दक्षता में वृद्धि होगी। ऑरेकल, उद्यमशीलता का समर्थन करने, अवसर पैदा करने और अपने नागरिकों के लिए सेवाओं में सुधार करने के लिए झारखंड प्रशासन के साथ काम करने की प्रतीक्षा कर रही है, जैसा कि हमने पूरी दुनिया में सरकारों के साथ किया है।"

 

Tags: Raghubar Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD