Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसवाईएल पर इनेलो हर कुर्बानी देने को तैयार : अभय चौटाला

बिजली-पानी संकट का तुरंत समाधान करे सरकार : अभय चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहबाद (कुरूक्षेत्र) , 08 May 2017

Last updated on: May 08, 2017, 00:00 IST

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने सोमवार को कुरूक्षेत्र जिले के शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा करते हुए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि सरकार ने चुनावों में लोगों के साथ किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। इनेलो नेताओं ने सरकार से एसवाईएल के अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करने, प्रदेश में बिजली-पानी संकट का तुरंत समाधान करने, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टे बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने और आगजनी से हुए फसलों को नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित किसानों को 25 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। इनेलो नेताओं ने लोगों से 12 मई को शाहबाद में एसवाईएल व बिजली-पानी के मुद्दे पर दिए जा रहे धरने में भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, बूटा सिंह लूखी, अमनदीप कंबोज, राम करण काला, कंवलजीत सिंह अजराना, पार्षद नितिन लाली, सोमनाथ शर्मा व जयपाल चढूनी सहित पार्टी के अनेक प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इन सभाओं मेंं इनेलो नेताओं को सम्मान सूचक पगडी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इन ग्रामीण सभाओं को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवनरेखा है और इसके निर्माण के लिए इनेलो बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए भी तैयार है और जब तक नहर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता इनेलो अपना आंदोलन जारी रखेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा अलग राज्य के रूप में अस्तिव में आने के बाद से प्रदेश अपने हिस्से के पानी के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। जननायक चौधरी देवीलाल के मुख्यमंत्रित्व काल में एसवाईएल का निर्माण कार्य शुरू हुआ और ज्यादातर काम उनके कार्यकाल में ही मुकम्मल हुआ। उसके बाद नहर का निर्माण कार्य ठप्प हो जाने पर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली सरकार की जोरदार पैरवी से 2002 में सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के पक्ष में फैसला देते हुए पंजाब सरकार को एक वर्ष के अंदर नहर का निर्माण पूरा करने का आदेश दिया और साथ ही केंद्र सरकार को भी आदेश दिया कि अगर पंजाब सरकार एक वर्ष में नहर पूरा नहीं करती तो केंद्र अपनी एजेंसियों के माध्यम से इस नहर के निर्माण को पूरा करवाए।

इनेलो नेताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले पर पंजाब ने कई तकनीकी आपत्तियां उठाई और उन सबको खारिज करते हुए 4 जून, 2004 को सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार से अपनी किसी एजेंसी के माध्यम से नहर के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने के आदेश दिए। इन आदेशों के बाद उस समय की पंजाब की कैप्टन अमरेंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सभी नदी जल समझौते रद्द करने का विधानसभा से एक विधेयक पारित कर दिया। उस विधेयक की वैधानिकता जांचने के लिए राष्ट्रपति ने उसे सर्वोच्च न्यायालय के पास भेज दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने 10 नवम्बर, 2016 को पंजाब विस द्वारा पारित उस विधेयक को असंवैधानिक घोषित कर दिया। इसी बीच पंजाब ने अपने खिलाफ फैसला आ जाने के भय से विस में एक प्रस्ताव पारित करते हुए नहर के लिए अधिग्रहण की गई जमीन को किसानों को वापिस देने का निर्णय लिया और यह निर्णय भी संविधान के संघीय ढांचे पर फिर से प्रहार था। 

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोडा ने हरियाणा में बिजली-पानी संकट को लेकर भी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और बिजली की सप्लाई में की जा रही निरंतर कटौती के कारण आज भीषण गर्मी में प्रदेश के लोग गम्भीर संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार दावा करती है कि उनके पास सरप्लस बिजली है और दूसरी तरफ बिजली निगम बारह घंटे के घोषित कट और उसके अलावा अनेक बार अघोषित कट लगाकर लोगों को परेशान कर रही है जिसके चलते लोगों का सब्र का बांध टूट गया है और लोग जगह-जगह बिजली पानी संकट को लेकर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली व पानी संकट के कारण लोगों के साथ-साथ पशुधन भी बेहद परेशान है। इनेलो नेताओं ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए लोगों के लिए पीने के पानी की पूरी व्यवस्था और पशुधन के लिए भी जोहड़ों में समुचित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Ashok Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD