Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महबूबा मुफ्ती ने अधिकारियो से कहाः लोगों तक पहुंचें, लोगों की समस्या को हल करने के लिए क्षेत्रों में जाएं

‘लोग उत्तरदायी व्यवस्था को सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं‘

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 08 May 2017

Last updated on: May 08, 2017, 00:00 IST

राज्य के लोगों की जरूरतों के लिए नौकरशाही को और अधिक उत्तरदायी होने के लिए कहते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों की समस्याओं और मांगों का आकलन करने के लिए लगातार क्षेत्रीय दौरे करने का निर्देश दिया।आज यहां सिविल सचिवालय में दरबार खुलने के बाद प्रशासनिक सचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से लोगों तक पहुंचने के लिए कहा, विशेष रूप से दूर दराज के क्षेत्रों में और उनके मुद्दों को मौके पर हल करें। उन्होंने अधिकारियों से अपने क्षेत्रों का नियमितता से दौरा करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को याद दिलाया कि जब भी प्रशासन ने समस्याओं को सकारात्मक, जिम्मेदार और उत्तरदायी रूप से प्रतिक्रिया दे दी है, तब प्रशासन के प्रति लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।लोगों तक पहुंचने के लिए आवास, उर्जा, पीएचई, शिक्षा, स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों से इन क्षेत्रों में लोगों को उनके दरवाजे पर कुशल सेवा प्रदान करने के लिए अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करने के लिए कहा। उन्होंने विशेष रूप से राज्य में केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं की नियमित और समय-समय पर पर्यवेक्षण और उनके उचित और सार्थक निष्पादन करने का निर्देश दिया।महबूबा मुफ्ती ने लोगों को अनिश्चित बिजली की आपूर्ति पर रोश जताया। उन्होंने पवित्र रमजान के मद्देनजर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति का नियमन निर्देशित किया। 

उन्होंने गर्मी के महीनों के मद्देनजर जम्मू में बिजली आपूर्ति के नियमन के लिए भी कहा।मुख्यमंत्री ने श्रीनगर शहर और कस्बों में कई स्थानों पर कचरे को जमा करने पर नाराजगी जताई और नियमितता के साथ तत्काल उठाने और निपटान का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को घाटी के प्रमुख शहरों में स्ट्रीट लाइट को प्राथमिकता देने के लिए निर्देश दिया और वहां भी स्वच्छता बनाए रखने को कहा।महबूबा मुफ्ती ने अधिकारियों को युवाओं को अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर अपनी गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को परिसरों में छात्रों को पाठयक्रम और सह-पाठयक्रम गतिविधियों की पर्याप्त सुविधाएं उनके प्रदान करने के अलावा खेल सुविधाएं बढ़ाने को सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिया।उन्होंने राज्य में कृषि उत्पादन विभाग को प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के उचित और कुशल निष्पादन की निगरानी के अलावा  किसानों के लिए बीज, कीटनाशकों और कवकों की समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना लिए निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने पुष्प कृशि विभाग को सभी पार्क और उद्यान अच्छी तरह से रख रखाब बनाए रखने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि लोग जब भी मुफ्त में उनका उपयोग कर सकें।महबूबा मुफ्ती ने मुख्य सचिव से अनंतनाग, बारामूला और जम्मू के केंद्रीय सहकारी बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए कहा। उन्होंने तंगनार वाटर सप्लाई स्कीम में सभी सहायक कार्य पूरा करने का भी निर्देश दिया ताकि जल्द से जल्द इसे शुरू किया जा सके।बैठक में मुख्य सचिव बी बी व्यास और अन्य सभी प्रशासनिक सचिव उपस्थित थे।

 

Tags: Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD