Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आतंकवाद महामारी का रूप ले चुका है : एम.हामिद अंसारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Apr 2017

Last updated on: Apr 29, 2017, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति एम.हामिद अंसारी ने कहा कि आतंकवाद महामारी का रूप ले चुका है और प्रत्येक समाज को प्रभावित कर रहा है। अंसारी पांच दिन की आर्मीनिया और पोलैंड यात्रा से लौटते समय एयर इंडिया-वन विशेष विमान में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम राज्य मंत्री गिरिराज सिंह व अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी मौजूद थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आर्मीनिया और पोलैंड दोनों ही मित्र देश हैं और हम आपसी सहयोग में नए सिरे से दिलचस्पी उत्पन्न करने में सक्षम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्मीनिया हालांकि छोटा-सा देश है, लेकिन वह परंपरागत रूप से हमारा अभिन्न मित्र रहा है।पोलैंड का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह मध्य यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम उसके साथ व्यापार बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोलैंड में भारतीय निवेश और भारत में पोलैंड की ओर से निवेश किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा, "पोलैंड के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों के साथ बातचीत के दौरान हमने कुछ विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान की है, जहां दोनों देशों के बीच सहयोग या तो शुरू हो रहा है या फिर बहुत जल्द शुरू हो सकता है।"उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पोलैंड के नेताओं को सुझाव दिया है कि वे 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के साथ जुड़ें और केवल विक्रेता बनने के स्थान पर भारत आधारित विक्रेता बनें, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पोलैंड ने इस सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विचार-विमर्श बहुत ही केंद्रित और सकारात्मक रहा और इसके निष्कर्ष भी संतोषजनक रहे।उपराष्ट्रपति ने कहा कि पोलैंड ने एशिया के कुछ बाजारों की पहचान प्राथमिकता वाले बाजारों के रूप में की है और भारत उन्हीं में से एक है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की पहल किए जाने की अपेक्षा है।आर्मीनियाई नवाचार के साथ संभावनाओं का पता लगाने और परस्पर लाभ के लिए भारतीय प्रयासों के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आर्मीनियाई नवाचार अच्छा है और भारत के प्रयास सही दिशा में हैं।

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD