Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

'विश्व पुस्तक दिवस' : फैक्ट्री वर्कर गोरा होशिआरपुरी का काव्य-संग्रह 'तलाश' रिलीज़

नौजवानो से संवाद, अन्धविश्वाश,संस्कृति और मानवी रिश्तों पे तन्ज, शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी बलौंगी में हुयी घुंड-चुकाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 23 Apr 2017

Last updated on: Apr 23, 2017, 00:00 IST

आज 'विश्व पुस्तक दिवस' के अवसर पर शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी, बलौंगी में लेखक और आलोचक गोरा होशिआरपुरी की पुस्तक 'तलाश' रिलीज़ की गयी। गोरा होशिआरपुरी एक फैक्ट्री में काम करते हैं और सिर्फ मैट्रिक पास हैं। वो खुली कविता की विधा में लिखतें हैं और उन्होने यह काव्य-संग्रह 10 साल की मेहनत के बाद लिखा है। पुस्तक में उन्होंने नौजवानो से संवाद रचाया है और अन्धविश्वाश पर तन्ज कस्ते हुए संस्कृति, रोमांस, भावनाएं और मानवी रिश्तों की गहराईयों को शब्दों में बयां किया है। पुस्तक रिलीज़ समारोह में उन्होंने अपने ज़िंदगी के बारे में बात करते हुए पुस्तक में से बहुत सी कवितायेँ भी सुनाई।

अन्धविश्वाश को चीरती कविता 

गोरा होशिआरपुरी शुरू से ही अन्धविश्वाश के खिलाफ रहे हैं। उन्हें लगता है कि जब तक लोग अंध विश्वाश में यकीन करेंगे तब तक देश और समाज का विकास नहीं हो सकता। किताब में बहुत सी कवितायेँ अंधश्र्द्धा पे तन्ज कस्ती हैं। एक कविता में वो लिखतें हैं 'नामदान दा चोगा पाके, कन्न विच देंदे कह। हुण तूं साडे जोगा रह, हुण तूं साडे जोगा रह।' 'कुदरत' नाम की कविता में वो लिखते हैं 'अक्खां बंद करके कुदरत दा नाम जपण दी लोड नहीं, कुदरत नू ता अक्खां खोल क़े समझण दी लोड आ।' गोरा होशिआरपुरी अपनी बात बिलकुल सादे अंदाज़ में कहते हैं ताकि आम आदमी को समझ आ सके। उनकी एक कविता कहती है 'अनपढ़ दा वहमी होणा कोई गल नहीं, पढ़े-लिखे दा वहमी होणा कोई हल्ल नहीं'। गोरा मानते हैं कि किसी भी धर्म के होने से पहले सभी ‘मनुष्य’ हैं। धार्मिक कट्टरता पे वो एक जगह लिखतें हैं 'मनुख दा असली दुश्मण तां मनुख ही है, जेहड़ा ओसनु जातां-धर्मां दे नाम ते ही कतल कर दिंदै...।' गोरा को देश में धर्म क़े नाम पे दंगे बहुत परेशान करते हैं। उनकी एक कविता कहती है 'जिथे भीड़ हुंदी ऐ, ओथे कोई न कोई भरम हुंदै।' 

रोमांस भी और सिस्टम को बदलने की चुनौती भी 

गोरे की कविता में रोमांस भी है और सिस्टम को बदलने की चुनौती भी। एक कविता में वो कहते हैं 'मैं तेरी मोहब्बत दा विरोधी नहीं, मेरी सोच नू ऐना जज़्बाती ना बणा, कियूंके अक्सर मेरी चुप्प किसे युग पलटाऊ कविता दी भाल 'च हुंदी ऐ।'

वातावरण को बचाने की कशिश

गोरा दूषित हो रहे वातावरण की भी चिंता करते हैं।'ज़हर' नाम की कविता में उन्होंने लिखा 'हर ख़ुशी ते चला पटाके, घोलण ज़हर हवावां विच, बिरध ते पंछी दहल जांदे ने, जदों हुँदा शोर फ़िज़ावां विच'। पुस्तक में नोजवानो से संवाद नाम की कविता उन्होंने 67 पन्नों में लिखी है जिसमें एक लड़का और एक लड़की जिंदगी क़े बारे में बात करते हैं। गोरा होशिआरपुरी तर्कशील सोसाइटी की यूनिट मोहाली क़े संस्कृतिक विभाग क़े मुखिया भी है।

 

Tags: TARAKSHEEL , BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD