Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कराधान आयुक्त पंजाब द्वारा गर्ग की जी एस टी संबंधित पुस्तक 'जी एस टी मैनुअल' का 2025 संस्करण जारी

Book, GST Manual Edition 2025, Varun Roojam, Commissioner State Tax Punjab,Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 10 Apr 2025

Last updated on: Apr 10, 2025, 18:34 IST

कराधानआयुक्त पंजाब वरुण रुज़म और अतिरिक्त कराधान आयुक्त एच.पी.एस. घोतरा ने आज यहां एडवोकेट पी.सी. गर्ग की पुस्तक ‘जी एस टी मैनुअल’ के वर्ष 2025 संस्करण का विमोचन किया। एडवोकेट पी.सी. गर्ग द्वारा सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त जी एस टी लविंदर जैन, सी.ए. रितेश गर्ग और सी.ए. पुनीश गर्ग के सहयोग से लिखी गई इस पुस्तक में वस्तु एवं सेवा कर (जी एस टी) से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

इस अवसर पर पुस्तक के लेखक पी.सी. गर्ग ने बताया कि जी एस टी मैनुअल का 2025 संस्करण जी एस टी कानूनों से संबंधित एक संरचित और उपयोगकर्ता-अनुकूल जानकारी प्रस्तुत करता है, जिसमें इस कर से संबंधित अधिनियम, नियम, सूचनाएं, आदेश और विशेषज्ञों की टिप्पणियां शामिल की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकाशन को अन्य पुस्तकों से अलग करने वाली विशेषता इसका संदर्भ देने का तरीका है, जिसके अनुसार प्रत्येक भाग में संबंधित नियमों की जानकारी के लिए स्पष्ट संदर्भ दिया गया है, जिससे पेशेवरों और संबंधित पक्षों के लिए स्पष्टता और सुविधा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, जी एस टी प्रावधानों की व्यापक समझ को आसान बनाने के लिए प्रत्येक भाग और नियम के अंतर्गत संबंधित सूचनाएं, आदेश और विशेषज्ञों की राय प्रदान की गई है। उन्होंने आगे कहा कि यह पुस्तक मार्गदर्शक सिद्धांतों - 'प्रामाणिकता, सरलता और किफायती' के आधार पर तैयार की गई है, जो इसे कर पेशेवरों, कारोबारियों और नीति निर्माताओं के लिए एक विश्वसनीय और सुलभ स्रोत बनाती है। 

उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का उद्देश्य जीएसटी कानूनों की प्रभावी समझ के लिए एक उपयुक्त संदर्भ के रूप में कार्य करना है। कराधान आयुक्त वरुण रुज़म और अतिरिक्त कराधान आयुक्त एच.पी.एस. घोतरा ने इन लेखकों द्वारा जीएसटी से संबंधित जटिलताओं को सरल बनाने और कर विशेषज्ञों व कारोबारियों के लिए एक आवश्यक साधन प्रदान करने के प्रयास की सराहना की।

यहां उल्लेखनीय है कि लेखक पी.सी. गर्ग कर कानूनों में 47 वर्षों के अनुभव वाले एक प्रतिष्ठित वकील हैं, जो 1985 से विधिक साहित्य के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। उनके सह-लेखक - लविंदर जैन, सी.ए. रितेश गर्ग और सी.ए. पुनीश गर्ग - जी एस टी नियमों में व्यापक विशेषज्ञता रखते हैं, जिसकी बदौलत जी एस टी मैनुअल पेशेवरों के लिए एक आवश्यक और प्रामाणिक गाइड के रूप में कार्य करती है।

 

Tags: Book , GST Manual Edition 2025 , Varun Roojam , Commissioner State Tax Punjab , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD