Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

तेल डिपो के लिए जमीनों पर धर्मेद्र प्रधान, महबूबा मुफ्ती ने चर्चा की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 22 Apr 2017

Last updated on: Apr 22, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शनिवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से जम्मू एवं कश्मीर में तेल डिपो तथा एलपीजी गैस बॉटलिंग संयंत्र लगाने के लिए जमीनों को चिन्हित करने के मुद्दे पर चर्चा की। ये एलपीजी बॉटलिंग प्लांट तथा तेल डिपो अनंतनाग, राजौरी तथा कारगिल में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।प्रस्ताव को तेजी से आगे बढ़ाने को लेकर प्रधान ने एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया है, जो जम्मू एवं कश्मीर सरकार के साथ समन्वय स्थापित करेगी।राज्य में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप तथा पेट्रोल पंपों को लगाने के लिए मंत्री ने कमेटी को प्राथमिकता के आधार पर राज्य सरकार द्वारा चिन्हित स्थानों की सूची एकत्रित करने का निर्देश दिया है।

सूची में सुदूरवर्ती इलाकों में तेल/गैस डिस्ट्रीब्यूटरशिप को भी शामिल किया जाएगा, जो राज्य को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आवंटित किया जाएगा।राज्य सरकार ने जम्मू में तेल डिपो शिफ्ट करने के लिए सरकारी तेल विपणन कंपनियों को जमीन आवंटित करने का फैसला किया है।बैठक के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रमों ने जम्मू एवं कश्मीर के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों से कर्मियों की भर्ती करने का सुझाव दिया है।उन्हें श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन में ढांचागत विकास के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कोष से एक करोड़ रुपये की रकम निवेश करने का भी निर्देश दिया गया है।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD