Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

चेरिंग दोरजे ने लद्दाख के लिए आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की

मंत्री ने आवश्यक सामग्री के अग्रिम भंडार के आदेश दिये

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 19 Apr 2017

Last updated on: Apr 19, 2017, 00:00 IST

सहकारिता एवं लद्दाख मामलों के मंत्री चेरिंग दोरजे ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की तथा आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए परिवहन की समीक्षा की, जिनमें वित्त वर्श के दौरान लद्दाख क्षेत्र के लिए निर्माण सामग्री भी शामिल है।लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विाकस परिशद (एलएएचडीसी) लेह के मुख्य कार्यकारी काउंसिलर डॉ. सोनम धावा, जंस्कार के विधायक सईद बकीर हुसैन रिजवी, कारगिल के विधायक असगर अली करबलई, प्लानिंग डिवेल्पमैंट एंड मोनिटरिंग एंड लद्दाख  अफेयरस डिपार्टमैंट के वित्त आयुक्त बी.बी.व्यास, पीडीडी के आयुक्त सचिव, रजिस्ट्रार कोप्रेटिव सोसायटीज जेएंडके, एफसीएसएंडसीए निदेशक जम्मू, एसआरटीसी के एमडी, एफसीआई के सीनियर रीजनल मैनेजर, आईओसी के स्टेट लैवल कोआर्डिनेटर, एसएफसी के एमडी, कारगिल/लेह पीडब्ल्यूडी के एसई तथा सम्बंधित विभागों के अन्य अधिकारियों के अलावा बीआरओ तथा टैªफिक पुलिस के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मंत्री ने अनाज, तेल उत्पादन, एलपीजी, निर्माण सामग्री, लकड़ीर्, इंधन तथा अन्य सामग्री के साथ आवश्यक भंडार तथा इनकी आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने सम्बंधित विभागों को आगामी ग्रीश्म ऋतु में लद्दाख क्षेत्र को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही न करने के निर्देश दिये।

उन्होंने लेह तथा कारगिल के उपायुक्तों को स्थानीय लोगों की तेल की मांग को पूरा करने के लिए इन दोनों जिलों में पैट्रोल पम्प लगाने के लिए उचित स्थान की निशानदेही करने के निर्देश भी दिये। मंत्री ने कहा कि सर्दियों के दौरान करीब 6 महीनों यह क्षेत्र कट जाता है तथा क्षेत्र में आवश्यक सामग्री को अग्रिम भंडार के लिए अधिक प्रयासों की आवश्यकता है।कश्मीर के मंडलायुक्त बसीर खान ने विडियो कांफ्रैसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।बैठक में लेह तथा कारगिल जिलों के वर्श 2017-18 की सामग्री आपूर्ति के प्रस्ताव पर भी चर्चा की।मंत्री ने कारगिल तथा लेह के उपायुक्तों को कश्मीर के मंडलायुक्त के साथ परिवहन योजना बनाने के निर्देश दिये। मंत्री को जिला प्रशासनों के साथ राशन के कोटे की स्थिति की जानकारी भी दी गई। सम्बंधित विभाग को लोगों की मांग पर चीनी तथा मिट्टी के तेल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

मंत्री ने जेके सीमेंट के एमडी को प्रस्ताव में रखी गई मांग के अनुसार लेह तथा कारगिल को सीमेंट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। वन विभाग को प्रशासन की मांग के अनुसार क्शेत्र को लकडी उपलब्ध करवाने को भी कहा गया।हिंदोस्तान पैट्रोलियम कारपोरेशन के अधिकारियों ने बैठक में आश्वासन दिया कि वे क्शेत्र में पर्याप्त संख्या में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे।जेकेएसटीआरसी के एमडी को परिवहन योजना के अनुसार सामग्री की सुचारू आपूर्ति के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये। अधिकारियों को परिवाहकों की सुविधा के लिए गुमरी से द्रास क्शेत्र में डोज़र, मोबाईल वर्कशाप और एक रिकवरी क्रेन तैयार रखने के निर्देश दिये गये।कश्मीर के मंडलायुक्त ने ट्रकों की आवाजाही की नियमित निगरानी रखने का आश्वासन दिया तथा लेह तथा कारगिल के डीसी को परिवहन तथा अन्य किसी सम्बंधित मुद्दे से जुड़े रहने को कहा। अधिकारियों को बिना किसी प्रतिबंद्ध के एलएमवी  तथा लोगों की सुविधा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिये गये।स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा विभाग को जोजिला क्षेत्र में एम्बुलैंसिस गाड़ियों को मौजूद रखने के निर्देष दिये गये। 

 

Tags: Chering Dorjay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD