सहकारिता एवं लद्दाख मामलों के मंत्री चेरिंग दोरजे ने कहा कि इस वर्श सर्दियों में मौसम तथा सूखे को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर-कारगिल-लेह की 400 किलोमीटर सडक को मार्च के अंतिम सप्ताह में यातायात के लिए पुनः बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं। सेना तथा नगर प्रशासन के सहयोग से बीकन अधिकारी सडक विशेशकर जोजिला में बर्फ हटाने का कार्य कर रहे है तथा इस प्रक्रिया को सप्ताह में पूरा किया जा रहा है।मंत्री ने यह बात वर्श 2018-19 के लिए लद्दाख क्षेत्र को आवष्यक आपूर्ति के परिवहन के लिए प्रबंधों की समीक्षा हेतु आयोजित अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।जंस्कार के विधायक सईद बकीर हुसैन रिजवी, एलएएचडीसी लेह के कार्यकारी कोसिलर पी वंगयाल, पीडीडी के आयुक्त हृदेश कुमार सिंह, वन आयुक्त सचिव सौरभ भरत, जिला विकासायुक्त लेह अवणी लवासा, जिला विकासायुक्त कारगिल गुलजार हुसैन, पीडीडी तथा पीडीसी लद्दाख के मुख्य अभियंता के के रैना, निदेशक क्षेत्र योजना शौकत एजाज, आरटीओ कश्मीर खुर्शीद अहमद शाह, रजिस्ट्रार सहकारिता सोसाईटीज जेएंडके पीरजादा हफीजुल्ला शाह, एफसीएसएंडसीए निदेशक कश्मीर एन ए वानी, प्रमुख सीसीएफ रवि कुमार केसर, एसआरटीसी के एमडी मीर अफरोज अहमद, जेएकएफईडी, एफसीआई, आईओसी तथा लद्दाख मामलों के विभाग के वरिश्ठ अधिकारी और बीआरओ तथा यातायात पुलिस के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को पहले चरण में प्राथमिकता से क्षेत्र को आवश्यक सामग्री भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन विभाग को गुमरी से द्रास तक एक डोजर तथा रिकवरी वैन सहित एक मोबाईल कार्यशाला उपलब्ध रखने के लिए कहा।बैठक के दौरान मंत्री को लेह तथा कारगिल दोनों जिलों के लिए 2018-19 के लिए विभिन्न विभागों तथा अन्य भागीदारो द्वारा तैयार आपूर्ति के प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी।यह बताया गया कि प्रमुख श्रीनगर-लेह ट्रांसमिशन को अक्तूबर में शुरू किया जायेगा। मंत्री को यह भी बताया गया कि लेह में 10 तथा कारगिल में 8 सहित 18 बिजली रहित गांवों को सौर ऊर्जा उपलब्ध करवाई जायेगी।मंत्री ने सम्बंधित विभागों पर बल देते हुए कहा कि एक दूसरे के साथ तालमेल बनाये रखंे ताकि एक पर्याप्त आपूर्ति श्रृखंला के जरिये बनाई गई प्रक्रिया सुचारू रूप से कार्य कर सके।जंस्कार के विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए वाहनों के लिए जोजिला तथा पैंजिला पास को शीघ्र बहाल करने सहित विभिन्न मुद्दे उठाये।मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर भी विचार किया जायेगा।