Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

फारूक अब्दुल्ला पत्थरबाजों को लेकर भ्रमित : महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती
Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 14 Apr 2017

Last updated on: Apr 14, 2017, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पत्थरबाजों को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का एजेंट कह कर अपना भ्रम उजागर कर रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ने यह प्रतिक्रिया हाल में लगाए गए फारूक अब्दुल्ला के आरोप पर दी। अब्दुल्ला ने कहा था कि कुछ पत्थरबाज महबूबा की अगुवाई वाली पार्टी के एजेंट हैं।महबूबा ने कहा, "एक तरफ अब्दुल्ला पत्थरबाजों को राष्ट्रवादी बुलाते हैं और दूसरी ओर वह उन्हें पीडीपी का एजेंट कह रहे हैं। ऐसा लगता है कि इस मुद्दे पर फारूक अब्दुल्ला भ्रमित हैं। जब पत्थरबाजी 2010 में शुरू हुई तो अब्दुल्ला ने कहा कि यह पीडीपी द्वारा प्रायोजित है और 2017 में वह कहते हैं कि पत्थरबाज राष्ट्रवादी हैं और एक मकसद के लिए लड़ रहे हैं।"मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बहुत पहले ही निर्वाचन आयोग से कहा था कि राज्य के हालात उपचुनाव कराने लिए सही नहीं हैं।उन्होंने कहा, "अब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं उपचुनाव के दौरान सामने आई हैं। किसी को इसका राजनीतिक फायदा नहीं उठाने की कोशिश करनी चाहिए। हमें संयुक्त रूप से शांति और बेहतर वातावरण बनाने की कोशिश करनी चाहिए जिससे राज्य में विकास और प्रगति हो।"

 

Tags: Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD