Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांटीनेंटल के विदाई समारोह में मची धूम, कशिश बनीं मिस फेयरवेल, सुपिन्दर बनें मिस्टर फेयरवेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 12 Apr 2017

Last updated on: Apr 12, 2017, 00:00 IST

कॉलेज के विदाई समारोह हर बार खुशनुमा यादें छोड़ जाते हैं इसलिए ऐसे समारोहों में काफी रौनक देखी जाती है। इस साल कांटीनेंटल कॉलेज ऑफ  हायर स्टडीज, जलवेड़ा फतेहगढ़ साहिब का विदाई समारोह भी काफी खास रहा। कॉलेज के सभी विभागों के विदाई समारोह का शानदार आयोजन 'जश्न ए रुखसत-2017Ó नाम से किया गया। समारोह की अध्यक्षता कांटीनेन्टल ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूट्स कार्यकारी निदेशक डा. आर.के. शर्मा ने किया। समारोह के दौरान मशहूर 92.7 बिग एफएम के आरजे.करन ने शानदार परफार्मेंस दी। वहीं पंजाबी गायक प्रीटी वी और गुरजस सिद्धू आर.नैट, शैवी सिंह और मन्ना मान के गानों पर भी सभी ने काफी आनंद उठाया।

कार्यक्रम का समापन कैंपस डायरेक्टर द्वारा लैम्प लाईटिंग समारोह के साथ हुआ। इसके बाद गणेश वंदना की गई। समारोह के दौरान डा.आर.के शर्मा ने छात्रों को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान करने और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज से विदा ले रहे छात्रों को इस सोच के साथ जाना चाहिए कि अब उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरु हो रहा है और ऐसे में उन्हें नई ऊर्जा से सफलता की तरफ  बढऩा चाहिए।कॉलेज के ङ्क्षप्रसीपल प्रोफेसर तनवीर सिंह गिल ने अध्यापकों और छात्रों की विदाई समारोह के शानदार आयोजन के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने कॉलेज में मिले आदर्शों को आधार बनाकर भविष्य की नींव रखनी चाहिए।

विदाई समारोह में गानों और डांस के अलावा मॉडलिंग स्किट्स और दूसरे मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन सभी कार्यक्रमों का छात्रों और अध्यापकों ने काफी लुत्फ  उठाया।अपनी परफॉर्मेंस के बाद आर जे करन ने छात्रों के साथ बातचीत भी की। वहीं पंजाबी गायकों ने अपने लोकप्रिय गानों से अलग ही समा बांधा। वहीं टाइटल सेरेमनी नें हर जाने वाले छात्र को व्यक्तित्व के अनुसार टाइटल मिला और इसके अलावा उपहार और टोकन भी भेंट किया गया।रैंप वॉक में छात्रों ने रंग बिरंगे परिधानों से लोगों का आकर्षण हासिल किया। कशिश को मिस फेयरवेल और सुपिन्दर को मिस्टर फेयरवेल का खिताब मिला। 

वहीं मिस गॉर्जियस रतिन्दर पाल को जबकि मिस्टर हैन्डसम का खिताब मिला लवप्रीत को। एमबीए के मनप्रीत सिंह को अपने दो साल के कॉलेज अवधि के दौरान इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में 3 स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल करने के लिए नकद पुरस्कार और ट्राफी भेंट की गई। छात्र परिषद के प्रनिधियों रतिन्दर पाल कौर और पंकज को भी मोमेन्टो भेंट किए गए।समारोह के आखिर में इंफोसिस में जगह पा चुके लवप्रीत सिंह ने शानदार विदाई समारोह के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया और कहा कि अध्यापकों के परिश्रम के चलते छात्रों के भविष्य को संवारने में काफी मदद मिलती है।समारोह के समापन पर आयोजकों ने मीडिया पार्टनर 92.7 बिग एफ एमए फैशन शो प्रायोजक 'मिस्टर एंड मिस परवाज़, फोटोग्राफी प्रायोजक 'ओडिसी स्टूडियो का धन्यवाद किया। 

 

Tags: Continental College

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD