Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कांटीनेंटल की छात्रा ने बनाई पंजाबी यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में जगह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 25 Apr 2017

Last updated on: Apr 25, 2017, 00:00 IST

फतेहगढ़ साहिब स्थित कांटीनेंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने एक बार फिर मेरिट लिस्ट में नाम बरकरार रखा है। कांटीनेंटल कॉलेज ऑफ  हायर स्टडीज (सी.सी.एच.एस.) की बीबीए की छात्रा सुवेणी ने पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी के मेरिट लिस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुवेणी ने मेरिट लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया है। उन्हें बीबीए छठें सैमेस्टर में 83.25 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं।इस सफलता पर कांटीनेंटल ग्रुप के एगजीक्यूटिव डायरेक्टर डा. आर.के. शर्मा ने विजेता छात्रा को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने फैकल्टी सदस्यों की भी इस सफलता में योगदान के लिए प्रशंसा की। सुवेणी की गौरान्वित अभिभावक श्रीमति आशु कपूर ने इस जीत पर खुशी जताई और अपनी बेटी की सफलता पर संतुष्टी जाहिर की। उन्होंने कहा कॉलेज कैंपस में उनकी बेटी को अच्छे दिशा निर्देश मिले इसीलिए आज वो ये दिन देख पाए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अब उनकी बेटी एक प्रसिद्ध भारतीय कंपनी में एक्जि़क्यूटिव के पद पर काम कर रही हैं।वहीं सीसीएचएस के ङ्क्षप्रसीपल प्रोफेसर तनवीर सिंह गिल ने भी इस सफलता पर छात्रा को बधाई दी और कहा कि फैकल्टी सदस्यों की कड़ी मेहनत और लगन से छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरणा और उत्साह मिलता है। कॉलेज प्रबंधन को अपने छात्र की सफलता पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि सुवेणी ने पिछले यूनिवर्सिटी परीक्षा में भी मेडल हासिल किए थे। वहीं विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और फैकल्टी सदस्यों ने भी छात्रा की सफलता पर खुशी जताई।

 

Tags: Continental College

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD