Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

एमआरएसपीटीयू इंटर कॉलेज एथलेटिक्स में कॉन्टीनेन्टल एथलीट्स ने जीते 4 गोल्ड, 3 सिल्वर

'गौतम बने बेस्ट मेल एथलीट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब (जलवेड़ा) , 04 Apr 2017

Last updated on: Apr 04, 2017, 00:00 IST

फतेहगढ़ साहिब स्थित कॉन्टीनेन्टल इंस्टीट्यूट ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलजी (सी.आई.ई.टी.) के छात्रों ने महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमआरएसपीटीयू)बठिंडा की दूसरी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट में कई मेडल अपने नाम करके कॉन्टीनेन्टल ग्रुप की झोली भर दी। छात्रों ने कुल नौ पदक अपने नाम किए जिनमें 4 गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। इस स्पोट्र्स मीट में सी.आई.ई.टी. के गौतम सिंह ने ट्रिपल जंप और लॉन्ग जंप में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उन्हें बेस्ट एथलीट ऑफ द मीट का खिताब भी मिला। एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर डा. आर.के. शर्मा ने विजेता छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।वहीं एमबीए. के छात्र मनप्रीत सिंह ने 'डिस्कस थ्रो  में गोल्ड जीता और 'शॉट पुट थ्रोÓ वर्ग में सिल्वर अपने नाम किया। मनप्रीत सिंह ने पिछले साल आयोजित एथलेटिक्स मीट में दो गोल्ड अपने नाम किए थे। बी.टेक की छात्रा रमनजीत कौर ने भी 'डिस्कस थ्रोÓ में गोल्ड मेडल जीता और मीट रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बी.टेक के बी अमनप्रीत सिंह ने 5000 मीटर और 10000 मीटर रेस में दो सिल्वर मेडल जीते। बी.टेक की छात्रा हरमनप्रीत कौर ने 3000 मीटर रेस समेत दो ब्रॉन्ज अपने नाम किए।इस मौके पर डा.आर.के. शर्मा ने कहा कि खेल के ज़रिए छात्रों में ऊर्जा का सकारात्मक संचार होता है जिससे कौशल विकास में भी मदद मिलती है। खेल में मिली जीत से चौतरफा विकास होता है। ऐसे में कॉन्टीनेन्टल ग्रुप भरपूर कोशिश करता है कि खेल की सुविधाएं छात्रों को जरूर मिले।सी.आई.ई.टी. के प्रिंसीपल प्रोफेसर अनिल कुमार और एडमिन मैनेजर रविंदर राणा ने छात्रों को रोमांचकारी प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने स्पोट्र्स इंचार्ज प्रोफेसर परमिंदर सिंह को सफलता के लिए बधाई दी।

 

Tags: Continental College

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD