Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैनेडा जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए कॉन्टिनेंटल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स में इनवेस्चर सेरीमनी

150 से ज्यादा छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के लिए दिए गए कागजात, पंजाब के पूर्व राज्यपाल छिब्बड़ ने सभी को दी बधाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) , 29 Jul 2016

Last updated on: Jul 29, 2016, 00:00 IST

कैनेडा में पढऩे की इच्छा रखने वाले 150 से ज्यादा छात्रों का सपना अब हकीकत में बदलने वाला है। कॉन्टिनेंटल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स के प्रधान कैंपस कॉन्टिनेंटल इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (सीआईआईएस) के छात्रों के लिए यह बेहद खुशी का पल था जब उन्हें एक खास इनवेस्चर सेरीमनी में ट्रांसफर डॉक्युमेंट्स सौंपे गए। सीआईआईएस में पढ़ाई का पहला साल पूरा करने के बाद अब ये छात्र कैनेडा की टॉप यूनिवर्सिटी व कॉलेज के पेरेंट कैंपस में पढऩे जाएंगे।ले. जनरल (रिटायर्ड) बीकेएन छिब्बड़ (पंजाब के पूर्व राज्यपाल) इस मौके पर मुख्यातिथि रहे। पेरेंट्स को बधाई देते हुए और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा, 'पंजाब के लिए यह गर्व की बात है कि हमारे कुछ छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने कैनेडा के टॉप संस्थानों में जा रहे हैं। यह एक ऐसा प्रयत्न है जिससे राज्य और देश को सफलता की ऊंचाई तक पहुंचने का मौका मिलेगा जब हमारे छात्र वापस आकर देश की सेवा करेंगे। 

सीजीआई की तरफ से ग्रामीण इलाकों के छात्रों को पढ़ाने की यह बेहतरीन कोशिश की जा रही है और इस नेक काम के लिए मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।ले. कर्नल (रिटायर्ड) बीएस संधू (सीजीआई के प्रेजिडेंट) तथा कैंपस डायरेक्टर डा. एम.एस. ग्रेवाल ने छात्रों को ट्रांसफर डॉक्युमेंट्स दिए। कर्नल संधू ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि हमे गर्व है कि हम आईटी, कंप्यूटर साइंसेज, हॉस्पिटेलिटी, इंजीनियरिंग और कई दूसरे सेक्टर्स में प्रतिभावान नौजवानों को भेज रहे हैं। हमें गौरव महसूस होता है जब कैनेडा के शिक्षा संस्थान हमारे छात्रों को चुनते हैं। साथ ही हमारे पुराने छात्र भी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।कैंपस डायरेक्टर डा. एम.एस. ग्रेवाल ने सभी का धन्यवाद किया और नए कोर्सेज के बारे में जानकारी दी जिनमें होटल एंड रेस्त्रां मैनेजमेंट, एविएशन मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इंटरेक्टिव वेब डिजाइनिंग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी छात्र अपना दूसरा साल इन संस्थानों में पढऩे जाएंगे। 

मकैनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव बिजनेस प्रोग्राम के लिए टोरंटो का जियोरजियन कॉलेज, ब्रिटिश कोलंबिया स्थित थॉम्पसन रिवर्स यूनिवर्सिटी (टीआरयू) से बैचलर ऑफ कंप्यूटिंग साइंस और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए कैनेडा के सस्केचवान प्रांत में स्थित सस्केचवान पॉलीटेक्निक।उन्होंने कहा भारत में अंतर्राष्ट्रीय एजुकेशन देने वाला सीआईआईएस सबसे बड़ा संस्थान है। उत्तम वीजा सक्सेस रेट, इंटरनेशनल डिग्री/डिप्लोमा पाने की 75 फीसदी कम फीस, 3000 से ज्यादा छात्रों का कैनेडा के प्रथम संस्थानों में जाना, वर्क परमिट/परमानेंट रेजिडेंसी के लिए कैनेडा ऑफिस से असिस्टेंस, आकर्षक स्कॉलरशिप और इन-हाउस आईईएलटीएस असिस्टेंस, ये सब सीआईआईएस द्वारा ऑफर किया जाता है।

 

Tags: Continental College

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD