Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मप्र-छत्तीसगढ़ के नतीजे बताएंगे मोदी का असर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

भोपाल (आईएएनएस) , 07 Dec 2013

Last updated on: Dec 07, 2013, 00:00 IST

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कहीं ज्यादा पार्टी के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस चुनाव के नतीजों से ही पता चल जाएगा कि मतदाताओं के मानस पर स्टार प्रचारक मोदी कितनी छाप छोड़ पाए और लोकसभा चुनाव में 'मोदी फैक्टर' कितना असरदार होगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा लगातार दो चुनाव जीतकर सत्ता में है और तीसरी जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाकर नया इतिहास रचना चाहती है। इन दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान व डा. रमन सिंह को भाजपा आदर्श मुख्यमंत्री बताती रही है और उसका दावा रहा है कि दोनों ने जनभावनाओं के अनुरूप काम किया है। साथी ही वे दोनों जनता की पहली पसंद भी हैं। एक तरफ जहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की छवि व कार्यशैली से भाजपा जीत का भरोसा करती रही है, वहीं प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मोदी की घोषणा का भी पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद है। मोदी ने भी इन दोनों राज्यों में पूरी रुचि लेकर चुनाव प्रचार किया। मोदी के प्रचार अभियान पर नजर दौड़ाएं तो एक बात साफ हो जाती है कि उन्होंने भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की तुलना में कहीं ज्यादा जनसभाएं की हैं। 

मध्य प्रदेश में उनकी 15 और छत्तीसगढ़ में 12 जनसभाएं हुईं। जनसभाओं की यह संख्या भाजपा ही नहीं, कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से कहीं ज्यादा है। सूत्रों का कहना है कि मोदी को गुजरात से बाहर निकालकर राष्ट्रीय स्तर का नेता साबित करने का यह पार्टी के लिए सबसे बेहतर अवसर था, जिसका उसने भरपूर लाभ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, चुनाव नतीजे पार्टी को यह भी यह संदेश दे जाएंगे कि मोदी के सामने आने से पार्टी को क्या नफा और क्या नुकसान हुआ है। मोदी के असर को तय करने में इन दो राज्यों के नतीजों की महत्वपूर्ण भूमिका इसलिए भी रहेगी, क्योंकि ये ऐसे राज्य हैं जहां भाजपा दो कार्यकाल से सत्ता में है। वहीं, राजस्थान व दिल्ली में भाजपा को सफलता मिलने की स्थिति में इसे वर्तमान कांग्रेस सरकारों की 'एंटी- इन्कम्बेंसी' से जोड़कर देखा जा सकता है, मगर ये दोनों राज्य इससे अलग हैं। साथ ही, यहां भाजपा की सीधी टक्कर कांग्रेस से है। वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटैरिया का कहना है कि दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे मोदी के लिए 'अग्निपरीक्षा' साबित होंगे। मोदी इसमें सफल रहे तो मध्य प्रदेश का रास्ता दिल्ली से जा मिलेगा और असफल रहने पर यह रास्ता यहीं थमने लगेगा। चुनाव नतीजे रविवार को आ जाएंगे। इन नतीजों का उन सभी लोगों को इंतजार है जो 'मोदी के असर' पर नजर गड़ाए हुए हैं, क्योंकि इन नतीजों के आधार पर ही राजनीति का रास्ता आगे बढ़ेगा। यही वजह है कि इन विधानसभा चुनावों को केंद्र की सत्ता के खेल का 'सेमी फाइनल' भी कहा जा रहा है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD