Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कश्मीर विवाद सुलझाने में अमेरिका निभा सकता है भूमिका : नवाज शरीफ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 12 Apr 2017

Last updated on: Apr 12, 2017, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का मानना है कि अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार पाकिस्तान तथा भारत के बीच लंबे समय से बरकरार कश्मीर विवाद का निपटारा कर सकती है, जो दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति के लिए सबसे बड़ी बाधा है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान से कहा है कि कश्मीर के मुद्दे पर अमेरिका अहम भूमिका निभा सकता है, जो अभी तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका सहित पूरी दुनिया इस बात से अवगत है कि यह विवाद दुनिया में शांति तथा क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा है।शरीफ ने कहा, "कश्मीर विवाद के समाधान की दिशा में हम प्रगति की कामना करते हैं, जो क्षेत्र की शांति तथा विकास के मार्ग की बड़ी बाधा है और इस सच्चाई से अमेरिका सहित पूरी दुनिया अवगत है।"

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान दक्षिण एशिया में शांति तथा सुरक्षा के मुद्दे को सुलझाने में सहायता की इच्छा जताई थी। ट्रंप की इच्छा को बाद में उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी दोहराया, जबकि हाल में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली भी ट्रंप की इच्छा के सुर में सुर मिला चुकी हैं।प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का संदर्भ देते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद को अपने प्रस्तावों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने में नाकाम होने पर पहले ही उसकी विश्वसनीयत पर सवाल उठ चुके हैं।

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD