Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा

 

ऑस्ट्रेलिया, भारत के साथ प्रगाढ़ संबंध का इच्छुक : मैल्कम टर्नबुल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Apr 2017

भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने सोमवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ पहले से कहीं अधिक मजबूत संबंध चाहता है। टर्नबुल ने यहां राष्ट्रपति भवन में अपने औपचारिक स्वागत के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमारे संबंध मजबूत हैं और इस दौरे से यह और प्रगाढ़ होगा।"उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी विकास के पथ पर इस उत्कृष्ट राष्ट्र की प्रभावपूर्ण अगुवाई कर रहे हैं। भारत की उपलब्धियां दुनिया के लिए उदाहरण हैं। हम (ऑस्ट्रेलिया) भारत के साथ मिलकर पहले से कहीं अधिक घनिष्ठता के साथ काम करना चाहते हैं।"टर्नबुल रविवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर यहां पहुंचे। 

उन्होंने कहा, "दोनों देशों के नागरिक ऐतिहासिक मूल्यों को साझा करते हैं। प्रधानमंत्री (मोदी) और मैं इस दौरे के बाद आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर आशान्वित हैं।"राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टर्नबुल का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।यह सितंबर 2015 में पदभार संभालने के बाद टर्नबुल का पहला द्विपक्षीय भारत दौरा है।इससे पहले उनके पूर्ववर्ती टोनी एबॉट सितंबर 2014 में भारत दौरे पर आए थे। इसके बाद उसी साल नवंबर में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था।मोदी की टर्नबुल के साथ दिन में द्विपक्षीय शिखर वार्ता होने वाली है, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

 

Tags: Narendra Modi , INTERNATIONAL LEADER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD