Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

बैडमिंटन : कैरोलिना मारिन को पस्त कर पी.वी. सिंधु ने जीता इंडिया ओपन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Apr 2017

Last updated on: Apr 02, 2017, 00:00 IST

रियो ओलम्पिक-2016 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने रविवार को स्पेन की कैरोलिना मारिन को योनेक्स इंडिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में मात देते हुए पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। रियो ओलम्पिक में मारिन ने ही सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए फाइनल मैच में सिंधु ने मारिन को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-16 से मात दी। सिंधु इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंचीं थीं और पहली बार ही वह इसे जीतने में सफल रहीं। विश्व की दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मुकाबला रोचक रहा, लेकिन सिंधु घरेलू दर्शकों के सामने यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहीं। मारिन ने भी मैच में शानदार खेल दिखाया लेकिन वह सिंधु को पछाड़ने की कोशिश में हमेशा एक कदम पीछे रहीं। दोनों सेट में सिंधु ने उन्हें अधिकतर समय पीछे ही रखा। रियो फाइनल के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच यह दूसरा मैच था। इन दोनों मैचों में सिंधु ने जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ी अभी तक कुल 10 बार आमने-सामने हुई हैं जिसमें दोनों 5-5 से बराबर हैं। 

पहले सेट में पहला अंक मारिन ने हासिल किया, लेकिन इसके बाद सिंधु ने लगातार छह अंक लेकर स्कोर 6-1 कर दिया। मारिन ने अपनी गलतियों से सीख ली और सिंधु के काफी करीब आईं लेकिन सिंधु ने उन्हें बरबरी नहीं करने दी। सिंधु ने ब्रेक तक 11-10 की बढ़त ले ली थी। ब्रेक के बाद दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा और कड़ी हो गई। विश्व विजेता मारिन ने 16-16 से बराबरी की लेकिन सिंधु ने तुरंत एक अंक लेकर बढ़त ले ली। मारिन ने लगातार दो अंक लिए और 18-17 से बढ़त ले ली। सिंधु ने 19-19 से बराबरी की और फिर लगातार दो अंक लेकर 21-19 से सेट अपने नाम कर ले गईं। दूसरे सेट में सिंधु ने अच्छी शुरुआत करते हुए लगातार चार अंक जुटाए। अपने अक्रामक खेल के लिए मशहूर मारिन ने वापसी की कोशिश की और एक समय बरबारी करने के काफी करीब गई थीं, लेकिन पहले गेम की तरह ही वह इस गेम में भी सिर्फ अंकों के अंतर को कम कर सकीं। सिंधु ने ब्रेक तक उन्हें बराबरी तक नहीं करने दी और 11-7 की बढ़त ले ली थी। 

ब्रेक के बाद सिंधु मारिन पर पूरी तरह से हावी हो गई और 21-16 से गेम जीत पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया।इसी टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने फाइनल में चीनी ताइपे के चुओ तियान चेन को आसान मुकाबले में 21-13, 21-10 से मात देते हुए खिताब हासिल किया।यह मुकाबला महज 36 मिनट तक चला। विक्टर को खिताबी जीत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने दोनों सेट में अपने विपक्षी पर दबाव बनाए रखा।इसी टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में इंडोनेशिया के मार्कस फेर्नाल्डी गिडेयोन और केविन संजया सुकामुलजो की जोड़ी ने हमवतन रिकि कारणदासुवार्डी और अनग्गा प्रतामा की जोड़ी को आसान मुकाबले में 21-11, 21-15 से मात देते हुए खिताब जीता।महिला युगल का फाइनल जापान की शिहो टानाका और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी के नाम रहा। इस जोड़ी ने भी अपनी हमवतन नाओको फुकुमैन और कुरुमी योनाओ की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 16-21, 21-19, 21-10 से मात दी।मिश्रित युगल के फाइनल में चीन के लु केई तथा हुयांग याकियोंग की जोड़ी ने जीत हासिल की। फाइनल में इस जोड़ी के सामने अपने ही देश के झेंग सिवेई और चेन किंगचेन की जोड़ी थी जिसे केई और याकियोंग की जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में 22-24, 21-14, 21-17 से मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

 

Tags: PV Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD